Monday, 23 January 2012

नींद से जागे पिता ने हमबिस्तर होने के लिए कहा..तो क्या करती

SARFARAZ AHMAD


Source: bhaskar network  

पालिताणा (गुजरात)।पालिताणा में एक 21 वर्षीय लड़की ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने सगे पिता की निर्मम हत्या कर दी। लड़की ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया है कि पिता उसे हमबिस्तर होने के लिए मजबूर कर रहा था। 
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पालिताणा के एसटी स्टैंड के पास रहने वाला हकाभाई जेरामभाई कोली (40) की नजर अपनी 21 वर्षीय बेटी पर थी। वह अक्सर उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया करता था। पिता की इस हरकत से बेटी त्रस्त थी, लेकिन वह अपने पिता को रोक नहीं पा रही थी।
 
जब पिता ही उसकी इज्जत तार-तार करना चाहता था तो वह इसकी शिकायत भला करती भी किससे। बस मन ही मन उसके मन में पिता के लिए नफरत पैदा होती जा रही थी। रविवार रात 11 बजे जब कैलाश सो रही थी, तब उसे पिता ने नींद से जगाया और उसके साथ सोने की बात कही।
 
कैलाश पिता की इस बात से सहम गई और उसने इस समय सिर्फ ना ही कहा। उसकी बात सुन पिता अपने बिस्तर पर जाकर लेट गया। इसी बीच धैर्य खो चुकी कैलाश ने अब पिता की हत्या का मन बना लिया और घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर सो रहे पिता के सिर पर अनगिनत वार कर दिए।
 
सिर पर लगे कुल्हाड़ी के कई वार से हकाभाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कैलाश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।
 
मां का एक वर्ष पहले ही स्वर्गवास हुआ :
 
कैलाश की मां का लगभग एक वर्ष पहले स्वर्गवास हो चुका है। घर में तीन बहनों में कैलाश सबसे बड़ी बहन है। मां की मृत्यु, पिता की हत्या और बड़ी बहन के अब जेल जाने के बाद दोनों बहनों का जीवन मुश्किलों भरा हो गया है।

0 comments:

Post a Comment

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers