Friday, 6 July 2012

खुले आम गालियां देकर किया जा रहा 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' का प्रमोशन


'खुले आम गालियां देकर किया जा रहा 'गैंग्स ऑफ वासेपुर-2' का प्रमोशन
source by dainik bhaskar 
salman khan 
गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' के दूसरे हिस्से को गालियों से प्रमोट करने पर अनुराग कश्‍यप ने दैनिक भास्‍कर डॉट कॉम से कहा कि यह हमें दर्शकों पर छोड़ देना चाहिए। क्‍योंकि जिन दर्शकों की आप बात कर रहे हैं, जरा उन्‍हीं से पूछिए कि क्‍या यह गलत है, जवाब आपको खुद मिल जाएगा। 'गैंग्‍स ऑफ वासेपुर' का पहला भाग मुसलमानों को अपमानित करने के आरोप के कारण कई खाड़ी देशों में बैन हो चुका है। जबकि खुद वासेपुर के लोगों ने इस फिल्‍म के खिलाफ झंडा बुलंद किया हुआ है। उनका कहना है कि फिल्‍म में वासेपुर की पहचान को गलत ढंग से दिखाया गया है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि वे अनुराग कश्‍यप को कभी वासेपुर में घुसने नहीं देंगे। फिल्मों की किस्मत दर्शक तय करते हैं और भारतीय दर्शकों को प्रोमोशन का यह तरीका रास नहीं आ रहा है। अरुण कुमार अरुण कहते हैं कि यह फिल्मों को बेचने का घटिया और सस्‍ता तरीका है। वहीं सैयद मोहम्‍मद जलाल कहते हैं कि सोशल साइट और इंटरनेट का इस तरह से गंदी चीजों को प्रसारित करने के लिए प्रयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि हर उम्र के लोग सोशल साइटों का इस्तेमाल करते हैं।

Read more »

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers