Friday, 29 June 2012

देखिए पॉर्न स्टार सन्नी लियोन के 'जिस्म 2' का यह अनसेंसर्ड सॉन्ग


source by dainik bhaskar
जिस्म 2' का अनसेंसर्ड वीडियो इंटरनेट पर रिलीज करने का वादा डायरेक्टर पूजा भट्ट ने निभाया। इसी सॉन्ग को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया था जिसके बाद पूजा खफा हो गईं और उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए 'जिस्म 2' के सॉन्ग के प्रमोशन की घोषणा की।
 
क्लिक करें और देखें  सन्नी लियोन के वीडियो की अनसेंसर्ड फोटोग्राफ्स
पूजा के अनुसार, बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी सिनेमा की पब्लिसिटी के लिए टेलीविजन से ज्यादा इंटरनेट मीडिया को महत्व दिया गया है।
 
इस फिल्म में सन्नी लियोन के साथ अरुणोदय सिंह और रणदीप हुड्डा हैं। सन्नी लियोन की यह बॉलीवुड में पहली फिल्म है।
 
देखिए वीडियो-

Read more »

अपने फेसबुक अकाउंट को ऐसे बनाएं सुरक्षित


source dainik bhaska 
फेसबुक इस बात का ध्यान रखता है कि आप अपना अकाउंट किस कंप्यूटर मोबाइल फोन से एक्सेस करते हैं। अगर कोई दूसरा शख्स किसी दूसरी डिवाइस से आपका अकाउंट खोलकर देखता है, तो आपको इसकी खबर मिल सकती है। बशर्ते आपने अपने अकाउंट में इसके लिए जरूरी सेटिंग की हो और अपने कंह्रश्वयूटर, मोबाइल, आई-पैड आदि को रजिस्टर किया हो। इन्हें Accounts Settings>Security के तहत Recognized Devices के तहत देखा जा सकता है।



अगर आप किसी दूसरे कंह्रश्वयूटर से अकाउंट एक्सेस किए जाने पर ई-मेल पाना चाहते हैं, तो Account Settings>Security पर जाकरLogin Notifications को एक्टिव कर दें। इसके अलावा कुछ और बातों को ध्यान में रख अपना फेसबुक अकाउंट सुरक्षित रखा जा सकता है।  ऐसे एप पर सतर्कता बरतें जो..


आपके फेसबुक अकाउंट की सभी जानकारियों तक पहुंचना चाहता हो।


बहुत सारी चीजों के बारे में इजाजत मांगता हो।

फेसबुक चैट पर आपकी तरफ से चैट करने की छूट चाहता हो।


आपके पेज और इवेंट्स को मैनेज करने की इजाजत मांग रहा हो।


आपकी तरफ से आपके दोस्तों को ई-मेल भेजने की इजाजत चाहता हो।


आपको फ्री गिफ्ट कार्ड, एयरलाइन टिकट, फूड वाउचर, आई-पैड, आई-फोन देने की बात करता हो।


आपका कोई वीडियो या सीक्रेट फोटो दिखाने की बात करता हो।


अश्लील वीडियो या सेलिब्रिटीज के वीडियो दिखाने की बात करता हो।


 अपनी फेसबुक प्रोफाइल में घर का पता, फोन नंबर, जन्म तिथि, दफ्तर का पता आदि डालने की जरूरत नहीं है। यहां सिर्फ आम सूचनाएं हों, तो बेहतर रहेगा।

Read more »

तत्‍काल बुकिंग के लिए अलग वक्‍त तय करेगा रेलवे


salman khan --
source by dainik bhaskar
नई दिल्‍ली.ट्रेन टिकट रिजर्वेशन की तत्‍काल स्‍कीम पर एक तरह से दलालों का कब्‍जा हो गया है। इसे लेकर हाल में मीडिया में काफी खबरें प्रकाशित हुई हैं। इसके बाद हालात सुधारने के उपायों को लेकर विचार चल रहा है। संभव है कि अब रेलवे तत्‍काल बुकिंग के लिए अलग वक्‍त मुकर्रर कर दे। एक खास वक्‍त में केवल तत्‍काल बुकिंग ही होगी, आम एडवांस बुकिंग नहीं। इससे आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लोड कम किया जा सकेगा।

गोरखधंधा रोकने के लिए संभव है कि रेलवे तत्‍काल स्‍कीम के तहत टिकट कटाने वाले यात्रियों से बुकिंग के समय ही पहचान पत्र मांगे और अचानक यात्रा का कारण पूछे। अभी उसी व्‍यक्ति का पहचान पत्र मांगा जाता है जो यात्रा करने वाला होता है। लेकिन विचार है कि टिकट कटाने वाले व्‍यक्ति से भी आईडी प्रूफ मांगा जाए। 

एक विचार यह है कि तत्‍काल स्‍कीम के तहत बुकिंग की सुविधा काउंटर से बंद कर केवल इंटरनेट तक ही सीमित कर दिया जाए। साथ ही, तत्‍काल टिकट बुक कराने का वक्‍त भी बदल दिया जाए।
रेल मंत्रालय तत्काल टिकट के लिए अलग काउंटर खोलने, ई-टिकटिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव करने, नेट फ्रॉड रोकने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद लेने जैसे फैसले भी लिए हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल ने बोर्ड के सभी सदस्यों और आइआरसीटीसी व उत्तर रेलवे के सीनियर अफसरों के साथ बैठक कर इस पर विचार किया है। बैठक में तत्काल काउंटरों पर कैमरे लगा कर टिकट खरीदने वालों का फोटो कैप्चर करने का भी फैसला हुआ है।
...ऐसा किया जा चुका है 
रेलवे सुबह आठ से दस बजे तक एजेंटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद करने, नेट पर एक फॉर्म पर दो और काउंटर पर चार से ज्यादा लोगों की तत्‍काल बुकिंग स्वीकार नहीं करने, बुकिंग के बाद यात्रियों के नाम बदलने की इजाजत नहीं देने, तत्‍काल टिकट कैंसल कराने के नियम कड़े करने जैसे कुछ कदम उठाए थे। वेबसाइट पर ज्‍यादा लोड से निपटने के लिए आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर बैंडविड्थ को 244 एमबीपीएस से बढ़ाकर 450 एमबीपीएस किया गया। नेट पर 'प्लान माई ट्रैवल' के तहत कैप्टेका तकनीक को लागू किया गया। आठ से नौ बजे सुबह के दौरान 'क्विक बुकिंग ऑप्शन' बंद कर दिया गया। एक यूजर आइडी पर एक ही बार बुकिंग की व्‍यवस्‍था की गई। पर ये उपाय बेअसर साबित हुए हैं।
एक  नजर में 
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रोजाना 3.5 लाख टिकट बुक होती है।
इसमें 1.5 लाख टिकट तत्‍काल की  होती है।
सुबह 8 से 10 बजे के बीच 30 लाख लोग  साइट पर आते हैं।
रेलवे की कुल टिकट बुकिंग में 45 % टिकट साइट के जरिए बुक होती है।
इस साल की गई कार्रवाई
अब तक 1502 लोग प्राक्‍सी टिकट में पकड़ाए।
100 अवैध दलाल पकड़ाए।
215 रेलवे कर्मचारी पकड़ में आए।
23 अवैध ट्रेवल एजेंट शिकंजे में आए।
648 दलाल टिकट बनवाते पकड़े गए

आपकी राय 
तत्‍काल  में दलालों की घुसपैठ के लिए कौन जिम्‍मेदार है और इसे कैसे रोका जा सकता है, इस पर अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्‍स में टाइप कर सबमिट कर सकते हैं। 

Read more »

सत्‍यमेव जयते का असर: आमिर खान की सरकार से हुई 200 करोड़ की डील?


salman khan Source: अमिताभ पाराशर 

नई दिल्ली. 'सत्यमेव जयते' के बाद भी आमिर खान का जन जागरूकता अभियान जारी रहेगा। स्टार प्लस के चर्चित शो के बाद उनका प्रोडक्शन हाउस अब उन लघु फिल्मों के निर्माण में लगा है जिन्हें वे केंद्र सरकार के 'विशेष अनुरोध' पर बना रहे हैं। देश में बाल कुपोषण की भारी समस्या के प्रति जागरूकता लाने की दृष्टि से महिला व बाल विकास मंत्रालय के इस करोड़ों रुपए के प्रचार अभियान का एक बड़ा हिस्सा वे करीब 50 लघु फिल्में और स्पॉट होंगे जो आमिर खान प्रोडक्शंस बनाएगा। 


गुरुवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ मुख्य रूप से यह सूचना, ज्ञान और संचार अभियान होगा जिसके केंद्र में आमिर होंगे। इन प्रचार फिल्मों पर काम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा समर्थित इस विशाल और बड़े बजट वाले प्रचार अभियान को टीवी, रेडियो और अखबारों के अलावा मोबाइल फोन (एसएमएस) के जरिए जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह पूछने पर कि इस अभियान से जुडऩे के लिए आमिर खान ने क्या कीमत ली है, उक्त अधिकारी ने कहा कि इस अभियान के लिए आमिर अपनी सेवाएं मुफ्त देंगे लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस को निर्माण लागत के एवज में एक रकम तय हुई है। हालांकि उक्त अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह रकम कितनी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस सरकारी अभियान का बजट 200 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

मंत्रालय को इस अभियान में सरकार के अलावा यूनिसेफ से भी वित्तीय मदद मिली है और इसके लिए आमिर खान और सरकार के बीच हुआ एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। गौरतलब है कि आमिर ने पर्यटन मंत्रालय के लिए भी 'अतिथि देवो भव' अभियान किया था। हालांकि उन्होंने वहां भी अपनी सेवाएं मुफ्त दी थीं, लेकिन जनता को जागरूक बनाने वाले उन विज्ञापनों का निर्माण भी उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने ही किया था और इसके लिए उनकी कंपनी को कुछ करोड़ रुपए मिले थे।
आमिर के गीतकार मित्र प्रसून जोशी और फिल्मकार मित्र राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस फिल्म को बनाने वाले लोग थे। स्टार प्लस पर 'सत्यमेव जयते' के निर्माण के लिए भी आमिर की कंपनी को कथित रूप से 4 करोड़ रुपए प्रति एपीसोड मिल रहे हैं। कुपोषण पर आमिर की यह नई पहल फिलहाल निर्माण के चरण में है और इस बार भी प्रसून जोशी इससे जुड़े हैं। मंत्रालय को उम्मीद है कि यह अगले तीन महीनों के भीतर इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर शुरू कर सकेगा और आमिर खान की उपस्थिति इस अभियान को सफल बनाएगी। इस बारे में पूछने के लिए प्रसून जोशी को भेजे गए एसएमएस का कोई जवाब नहीं मिला।

Read more »


'आतंकवादी है सरबजीत'


  
source by bainik bhaskar
इस्लामाबाद.पाकिस्तान में 30 साल जेल में गुजारने के बाद गुरुवार को भारत लौटे सुरजीत सिंह का एक बयान सरबजीत की रिहाई की उम्मीद पर भारी पड़ सकता है। पाकिस्तानी मीडिया ने सुरजीत सिंह के हवाले से उनका एक अजीब-ओ-गरीब बयान छापा है कि सरबजीत सिंह आतंकवादी है और भारत और पाकिस्तान आतंकवादियों को आजाद नहीं करते हैं।   
 
सुरजीत को बयान का हवाला देते हुए 'द न्यूज' के वेब एडिशन और जियो टीवी की वेबसाइट पर छपी खबरों में कहा गया है कि सरबजीत सिंह आतंकवादी है और आतंकवादियों को न भारत छोड़ता है और न पाकिस्तान।
पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सुरजीत सिंह ने कहा, 'पाकिस्तानी जेलों में भारतीयों कैदियों की अच्छे से देखभाल होती है, लेकिन सरबजीत सिंह का रिहाई का मसला बहुत मुश्किल है।'
पाकिस्तान के अखबार 'द ट्रिब्यून' में प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि सरबजीत सिंह की रिहाई की खबर आने के बाद जमात-ए-इस्लामी ने पाकिस्तानी सरकार पर दबाव बनाया और सरकार को कमजोर कहा। जमात-ए-इस्लामी का तर्क था कि बम धमाके के आरोपी सरबजीत को सरकार माफ नहीं कर सकती। इस्लामी कानून के मुताबिक सरबजीत को माफ करने का हक सिर्फ उन 14 लोगों के परिवारों को है, जिनकी जान बम धमाके में गई। पाकिस्तान सरबजीत को आतंकवादी करार दे चुका है जबकि भारत का कहना है कि सरबजीत सिंह रास्ता भटक कर पाकिस्तान में दाखिल हो गया था।
गौरतलब है कि मंगलवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि पाकिस्तान सरकार ने सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है और उसकी जल्द रिहाई का रास्ता साफ हो सकता है। हालांकि देर रात को पाकिस्तानी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में साफ किया कि रिहाई सरबजीत की नहीं बल्कि सुरजीत सिंह की हो रही है।
 
सुरजीत सिंह ने भी भारत पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि उनकी ही रिहाई के आदेश दिए गए थे, लेकिन नाम उर्दू में लिखा होने के कारण अधिकारियों को गलतफहमी हो गई। सुरजीत सिंह ने यह भी कहा था कि सरबजीत सिंह जेल में बिलकुल ठीक हैं और वह उनकी रिहाई के लिए प्रयास करेंगे। 

Read more »

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers