Wednesday, 29 February 2012

क्यों नहीं कोई राहुल पर होगा फिदा, वो तो दिल चुरा लेते हैं


M SALMAN
Source: lifestyle desk
 कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के बारे में कहा जाता है कि जन सभाओं में लोग उन्‍हें सुनने नहीं बल्कि देखने आते हैं। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने दिल पर काबू नहीं रख सकी।  

उन्‍होंने कहा है कि कांग्रेस के युवराज राहुल क्लीनशेव में जरूरत से ज्यादा हैंडसम और डैशिंग लगते है, जिसे देखकर आखिर क्यों नहीं कोई उन पर फिदा होगा। मां कसम, क्लीन शेव राहुल गांधी तो दिल चुरा लेते हैं।

बॉलीवुड में हॉट अदाओं और बेबाक बयानों के लिए मशहूर नेहा धूपिया ने जमकर राहुल गांधी के कसीदे पढ़े। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो राजनीति में कदम रखने वाली हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि किसी राजनीतिक हस्ती को पसंद करने का मतलब यह नहीं होता कि आप भी राजनीति में कूद जाये।

मैं जहां हूं खुश हूं, राजनीति मेरे जैसे लोगों के लिए नहीं है। हां नेहा ने जरूर कहा कि युवाओं में राहुल गांधी काफी लोकप्रिय है इसका फायदा जरूर कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।

Related Articles:
 

Read more »

भाई को मंत्री बनवाने के लिए बहन ने बनवा दी सेक्स सीडी!


M SALMAN KHAN 
Source: Bhaskar News   
जोधपुर.एएनएम भंवरी के अपहरण और हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बुधवार को चार्जशीट पेश कर दी। चार्जशीट में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई पर एक ही आरोप लगाए गए हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि मलखान की बहन इंद्रा ने मदेरणा की सीडी बनवाई थी।

मदेरणा आपत्तिजनक सीडी से ब्लैकमेल हो रहे थे, तो मलखानसिंह भंवरी की एक बेटी का पिता होने व खेजड़ली मेले में पोल खुलने से परेशान थे। दोनों ने सहीराम व सोहनलाल को भंवरी को ठिकाने लगाने का जिम्मा सौंपा और उसी साजिश में 1 सितंबर को उसका अपहरण किया गया। 
अपहरण कर ले जाते समय रास्ते में भंवरी की हत्या कर दी, फिर विशनाराम की गैंग ने उसे जला कर राख नहर में बहा दी। सोहनलाल ने भंवरी को ठिकाने लगाने की जानकारी उसी दिन परसराम और इंद्रा को दे दी। फिर इंद्रा ने अपनी मां अमरी देवी को पूरी बात बता दी कि काम हो गया। भंवरी का पति अमरचंद भी अपहरण की साजिश में शामिल था। उसे सोहनलाल ने चुप रहने के लिए पैसे दिए थे। 
अमरचंद यह भी जानता था कि मलखान के कहने पर भंवरी की हत्या की गई, मगर खुद फंसने के भय से वह मुकदमा दर्ज कराने को तैयार नहीं था। उसने इंद्रा के दबाव में मदेरणा के खिलाफ इस्तगासा दायर करवाया था। इसमें मदेरणा के विरोधी शंभुसिंह खेतासर ने भी उसका सहयोग किया।
फैक्ट फाइल
97 पेज की चार्जशीट पेश
50 पेज में आरोप व कहानी
300 गवाहों के बयान
313 दस्तावेज लगाए
93 साक्ष्यों की सूची

कैसे बनी सीडी
मलखान मंत्री पद नहीं मिलने से निराश थे। मदेरणा जल संसाधन मंत्री थे। मलखान ने मदेरणा को हटाने की साजिश रची। इंद्रा ने भंवरी से कहा कि वह अपनी ननद के साथ मदेरणा की सीडी बनाए ताकि उन्हें मंत्री पद से हटाया जा सके। 
जब ननद राजी नहीं हुई तो भंवरी ने खुद ही सीडी बनाने का फैसला कर लिया। 
इस साजिश के तहत भंवरी ने 19 मार्च, 09 को जयपुर की एक होटल में मदेरणा की वीडियो क्लिप बनाई। यह वीडियो क्लिप सही नहीं बनी तो जुलाई-अगस्त में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के झालामंड स्थित फार्म हाउस पर राजेश परिहार से कैमरा सेट कराया और मदेरणा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियोग्राफी कर सीडी बना ली। 
 

Read more »

आपकी तस्वीरे कर सकती है आपकी ही जिन्दगी को बर्बाद ?

source media dalal .com
आपकी तस्वीरे कर सकती है आपकी ही जिन्दगी को बर्बाद ? सुनने और जानने में थोडा सा अटपटा लगे मगर यह कडुआ सच है आपकी तस्वीर कभी भी कही भी दिख सकती है । इन्टरनेट के माया जाल में इन्सान खो चूका है हर रोज मोबाइल के जरिये वह अपनी तस्वीर निकालता है और सोशल साईट पर ड़ाल देता है।

क्या आप जानते है आपकी अपनी कीमती तस्वीरे कहा और किस डाटा बैंक में जमा हो रही है और इनका मालिक कौन है वह तस्वीरो का दुरूपयोग कर रहा है । आपकी ख़ुशी के अनगिनत पल बर्बाद कर सकते है आपकी खुद की तस्वीर पोर्न साईट पर जा सकती है ।

इंडियन और विदेशी पोर्न साईट पर तस्वीर शोभा बड़ा सकती है अगर कहे तो कल यह तस्वीर आपको पोर्न स्टार का ख़िताब दे सकती है

जिन्दगी भर का नासूर बन सकती है । आप खुद आत्मा हत्या करने पर मजबूर हो सकते है । इसलिए सावधान हो जाये उन चोरो से जो आपकी तस्वीरो पर नजरे गडाए बैठे है और आपकी तस्वीरो को बेच रहे है ।

गूगल में सर्च करो हजारो फोटो साईट निकल आती है जिसमे वह फ्री में खाता बनाने और फोटो को डालने के लिए कहते है और कहा जाता है आपकी तस्वीर सेफ है परन्तु ऐसा बिलकुल नहीं है । वह सारी तस्वीरे बेच लेते है ।

इंडिया और विदेशों में लोग तस्वीरो का कट एंड पेस्ट बनाकर पोर्न साईट पर ड़ाल रहे है अगर कहे तो यह एक तरीके का धंधा है जिसमे मोटा पैसा मिलता है ।पोर्न साईट में कुछ ऐसे नामचीन चेहरो को देखा जा सकता है जिसका पोर्न इन्दुस्ट्री से दूर दूर का नाता नहीं है , परन्तु वह पोर्न साईट पर तस्वीरो में हेडर और फुटर पर नजर आ रहे है ।


क्या इंडिया में पोर्न इन्दुस्ट्री दूसरे रूप पैर पसार चुकी है जहा जिस्म से लेकर तस्वीरो का सौदा होता है आखिर कौन है यह सौदागर ? अगर आप तस्वीर बाट रहे है या किसी से तस्वीर खिचवा रहे है तो होशियार हो जाये ,कही आप पोर्न स्टार न बना दिए जाये और आपको इसकी जानकारी भी न हो ?

Read more »

Friday, 24 February 2012

1 लड़की..15 शादियां, लेकिन 16वीं पड़ गई महंगी

RICHA CHAUHAN
Source: bhaskar network

भरूच।शादी करने और फिर ससुराल का सामान लूटकर चंपत हो जाने वाली एक दुल्हनिया बुधवार को अहमदाबाद पुलिस की गिरफ्त में आई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इसकी गैंग की अन्य तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

 
गैंग की मुखिया फिलहाल फरार है। पुलिस थाने में दर्ज शिकायतों के आंकड़ों के अनुसार यह महिला अब तक 15 विवाह कर लूट की घटना को अंजाम दे चुकी है।

 
दरअसल शहर सैजपुर इलाके में रहने वाले मुकेशभाई गढवी के बड़े बेटे प्रफुल्ल के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते उसका विवाह नहीं हो सका था। इसीलिए परिवार किसी दूसरी जाति की लड़की से भी उसका विवाह करने के लिए राजी था। इसी बीच परिवार का संपर्क मैरिज ब्यूरो चलाने वाली 60 वर्षीय हंसाबेन से हुआ।

 
हंसाबेन ने अनसुइया अमरचंदाणी (60) से परिवार की मुलाकात कराई। अनसुइया ने मुकेशभाई को एक श्वेता नामक लड़की बताई। परिवार ने श्वेता को पसंद कर लिया और सौदा 60 हजार में तय हुआ। शादी (कोर्ट मैरिज) 7 फरवरी को हो गई।

 
दूसरे ही दिन कहानी में आ गया मोड़...

 
शादी के दूसरे दिन सुबह से दूल्हे के भाई वरुण का मोबाइल कहीं गुम था, जो दोपहर को उसे घर में ही मिल गया। यहां दूल्हे के परिवार की खुशकिस्मती यह रही कि उस मोबाइल में फोन रिकॉर्डिंग सिस्टम था।

 
जैसे ही वरुण ने उसे ऑन किया उसमें से भाभी श्वेता की आवाज सुनाई दी। श्वेता की बातचीत के शब्द कुछ इस तरह थे.. ‘मैं अहमदाबाद में गेम बजाने आई हूं, और गेम बजाकर शनिवार को यहां से निकल जाऊंगी। दूसरी लड़की भावनगर में गेम बजाने गई है, तू उससे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में पहुंचने का बोल दे।’

 
वरुण को स्थिति समझने में देर नहीं लगी, उसने तुरंत यह बात पुलिस को बता दी। कुछ ही देर में महिला पुलिस की टीम यहां पहुंच गई और इस तरह नई-नवेली दुल्हन को यह 16वां विवाह महंगा पड़ गया।

 
पूछताछ में श्वेता ने सारी बातें उगल दीं कि वह शादी करने और उसके बाद ससुराल से गहने-नगद आदि उड़ा ले जाने वाले गैंग की सदस्या है। श्वेता ने अन्य तीन सहयोगी महिलाओं के नाम भी पुलिस को बताए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस गैंग की मुखिया महिला फरार है।

 
हालांकि श्वेता ने पुलिस के सामने चार शादियों और लूटपाट की बात कुबूली है, लेकिन पुलिस थाने में दर्ज शिकायतों के अनुसार श्वेता अब तक 15 शादी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुकी है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है।

Read more »

मनोज और नेहा की बेटी ने कुछ इस अंदाज में मनाया अपना बर्थडे, देखिए तस्वीरें


M SALMAN KHAN


 

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और उनकी वाइफ नेहा(शबाना रजा) ने अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर बेटी अवा नायला बाजपेयी का पहला बर्थडे मनाया।



इस मौके पर फराह खान , कृशिका लूल्ला, बैरी जॉन, संजय़ गुप्ता और संजय सूरी अपनी वाइफ व बच्चों के साथ मौजूद थे। इनके अलावा अल्का याज्ञनिक, अर्जन बाजवा, मनोज तिवारी व कई अन्य सितारे भी मौजूद थे।



मनोज ने इस मौके पर कहा, इस साल भले ही हमने इंजॉय किया है लेकिन अगले साल से अवा अपने बर्थडे पार्टी में भरपूर इंजॉय करेगी।



तस्वीरों में देखिए अवा नायला को बर्थडे विश करने कौन-कौन पहुंचा....
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Read more »

सन्नी लियोन को लेकर पजेसिव हुए महेश भट्ट, नहीं करने देंगे...!

AMIT SEIVASTAVA
Source: Bhaskar Network

बिग बॉस सीजन पांच से जबरदस्त लोकप्रियता बटोरने के बाद पोर्न स्टार सन्नी लियोन अभी भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं| महेश भट्ट की 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में गोल्डन इंट्री का चांस पाने के बाद सन्नी पर एक अन्य बॉलीवुड निर्देशक की भी नज़र है|



राम गोपाल वर्मा भी सन्नी को अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेताब हैं| पिछले दिनों सुनने में भी आया था कि सन्नी राम गोपाल वर्मा की फिल्म ' डिपार्टमेंट' में आईटम नंबर करती नज़र आएंगी| मगर सन्नी ने ट्विटर के जरिए इस बात का खंडन कर दिया है| 



उन्होंने लिखा है, मैं सबको बताना चाहता हूं कि मैंने 'जिस्म 2' के अलावा और किसी बॉलीवुड निर्देशक की फिल्म में काम करना फ़िलहाल स्वीकार नहीं किया है| एक वेबसाइट की खबर के अनुसार राम गोपाल वर्मा ने महेश भट्ट से यह इच्छा जताई थी कि वह सन्नी को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं| 



महेश भट्ट रामू की यह ख्वाहिश सुनकर थोड़े पजेसिव भी हो गए थे| वह नहीं चाहते थे कि सन्नी उनकी फिल्म में काम करने के दौरान किसी और फिल्म में भी काम करें|रामू सन्नी को न साइन कर पाएं इसके लिए महेश भट्ट ने उन्हें कई कंडीशंस गिना दीं जो रामू को रास नहीं आईं और सन्नी को फिल्म में लेने का उनका सपना अधूरा रह गया|

Read more »

आखिर कितनी है सोनिया गांधी की आमदनी?


M SALMAN KHAN
Source: dainikbhaskar.com 
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आय कितनी है और वे कितना आयकर चुकाती हैं? सोनिया गांधी द्वारा अपने आयकर भुगतान का ब्योरा देने से इनकार करने के बाद यह सवाल चर्चा में आ गया है। सूचना के अधिकार कानून के तहत एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी के आयकर रिटर्न का ब्योरा मांगा था। लेकिन उन्‍होंने निजी आज़ादी और सुरक्षा का हवाला देते हुए ब्‍योरा देने से इनकार कर दिया। आयकर विभाग को भेजे जवाब में सोनिया गांधी ने लिखा है कि ऐसी किसी भी जानकारी को साझा करने से कोई जनहित नहीं जुड़ा है। आरटीआई कार्यकर्ता वी. गोपालकृष्णन ने वित्त वर्ष 2000-2001 और 2010-2011 के बीच सोनिया गांधी के इनकम टैक्स रिटर्न का ब्योरा मांगा था।
 
अब सवाल उठता है कि सोनिया गांधी के पास कितनी संपत्ति है? सोनिया रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।  2009 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी ने अपनी कुल संपत्ति 1.38 करोड़ रुपये की बताई थी। इस चुनाव से पहले दी गई जानकारी में उन्‍होंने खुद घोषित किया था कि वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान उन्होंने 5.58 लाख रुपये बतौर आयकर और 32,512 रुपये वेल्थ टैक्स के तौर पर चुकाए थे। चुकाए गए आयकर के आधार पर वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान सोनिया गांधी की आय 16-17 लाख रुपये सालाना हो सकती है। लेकिन 2010 में सांसदों का वेतन बढ़ने के बाद उनकी आय काफी बढ़ गई है। इसलिए अब उनकी कमाई भी निश्चित तौर पर 2007-08 से ज़्यादा है। एक आकलन के मुताबिक एक सांसद की औसतन सालाना आय 37 लाख रुपये होती है। इसमें वेतन और भत्ते शामिल हैं। लेकिन सांसद के तौर पर मिलने वाली रकम पर सांसदों को आयकर में छूट मिलती है।
 
सोनिया राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) की अध्यक्ष भी हैं। उन्‍हें इस नाते भी कुछ रकम दी जाती है। पीएमओ में दाखिल की गई आरटीआई के मुताबिक एनएसी का सालाना खर्च वित्त वर्ष 2011-12 के लिए 3.77 करोड़ रुपये है। इसके तहत किसी सदस्य को दी जाने वाली रकम का ब्योरा अलग से नहीं दिया गया था। एनएसी के करीब 12 सदस्यों की संख्या और खर्च को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनिया को यहां से मिलने वाली रकम बतौर सांसद उनकी मिल रही रकम से ज़्यादा नहीं होगी।  सोनिया द्वारा घोषित संपत्ति में नकद और नकद जैसी संपत्ति 88.23 लाख रुपये है। इसमें अगर औसतन 8.5 फीसदी ब्याज के हिसाब से आमदनी मानी जाए तो सोनिया हर साल करीब 7.5 लाख रुपये बतौर ब्याज और लाभांश (डिविडेंड) के तौर पर कमाती हैं।
 
सांसद और एनएसी अध्यक्ष के तौर पर होने वाली आय के अलावा नकद जमा,  बॉन्ड और म्युचुअल फंड पर मिलने वाले ब्याज से मिलने वाली आय को जोड़ा जाए तो सोनिया गांधी की सालाना आय करीब 50 से 75 लाख रुपये हो सकती है। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की कुल संपत्ति की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है।
 

Read more »

8 घंटे कैद में रखकर 8 दरिंदे लूटते रहे महिला की इज्जत!


M SALMAN KHAN 
Source: Dainik Bhaskar News
इंदौर। इंदौर के बाद लसुड़िया में सामूहिक ज्यादती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देवास से बाइक पर लौट रहे पति-पत्नी को बुधवार रात करीब दस बजे कुछ लोगों ने पुलिस वाले बनकर रास्ते में रोका और जांच के बहाने मुख्य मार्ग से अंदर बने एक ढाबे में ले गए। वहां आठ लोगों ने महिला को करीब आठ घंटे तक कैद कर सामूहिक ज्यादती की। इसमें एक पुलिस वाले के भी शामिल होने के जानकारी मिली है।

इस दौरान उसके पति की पिटाई की जाती रही। सुबह पहले पति उनकी गिरफ्त से छूटकर भागा, बाद में पत्नी भी अलसुबह वहां से भागी। बाद में बदमाश महिला के पति के फोन पर जान से मारने की धमकी देते रहे। इससे पहले महिला दिन भर रिपोर्ट लिखवाने के लिए भटकती रही लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। लसुड़िया पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर 25 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद ढाबे के चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।

फोन कर साथियों को बुलाया

महिला ने बताया कि तरुण ने किसी को फोन लगाया। वह बोलने लगा कि सर मैं उन्हें ले आया हूं। आप आ जाइए। उसके बाद तरुण व राजन हमें झूठे केस में फंसाने का बोलकर धमकाते रहे। कुछ देर बाद तरुण ने तीन-चार लोगों को और बुलवाया। वे ढाबे के कर्मचारी थे। दो लोग पति को केबिन से उठाकर ले गए पिटाई करने लगे। राजन व तरुण मेरे साथ केबिन के बाहर एक गैलरी में ले जाकर खटिया पर ज्यादती करने लगे।

हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे लेकिन पुलिस वाला भी नहीं माना

 

पीड़िता के पति ने बताया कि आधी रात को ढाबे के सामने एक जीप आकर रुकी। उसमें से तीन लोग बाहर निकले। उनमें से एक ने वर्दी पहन रखी थी। पत्नी और मैं हम हाथ जोड़कर उसके सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उसे भी रहम नहीं आया। वह कहने लगा सब-कुछ ठीक चल रहा है। मेरी ड्यूटी है। मैं अब जाता हूं। उसके बाद तरुण ने एक-एक कर पांच लोगों को फोन कर ढाबे में बुलाया। सुबह करीब 5 बजे वही वर्दी वाला एक बार फिर आया जो रात को आया था। उसने भी ज्यादती की। उसके बाद राजन एक बार फिर मेरे साथ ज्यादती करने लगा।

आठ घंटे तक आरोपियों की कैद में रही महिला

 

आठ घंटे तक आरोपी महिला के साथ सामूहिक ज्यादती करते रहे। मौका पाकर सुबह पहले पति वहां से भाग निकला। वह खेत-खेत होते हुए करीब दस किलोमीटर पैदल चला। उसके बाद बदमाशों को नींद में महिला जैसे-तैसे मेन रोड पर पहुंची और एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। बाद में ऑटो कर घर पहुंची।

चार लोगों को लिया हिरासत में

 

सीएसपी ने बताया मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। हम जांच कर रहे हैं। ढाबे से चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। उनमें से एक की पहचान महिला ने राजन के रूप में की है। तरुण की तलाश की जा रही है।

क्राइम ब्रांच बताकर ले गए थे ढाबे में 

 

पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि वे बुधवार को देवास से माताजी के दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय हम रात हो गई। रात करीब 9.30 बजे हम देवास नाका चौराहे के पास पहुंचे। बुलेट (एमपी-09 वायसी-1959) के साथ खड़े दो युवक ने उन्हें रोका। उन्होंने अपने आप को क्राइम ब्रांच वाला बताते हुए अपना नाम तरुण और राजन बताते हुए गाड़ी के कागजात मांगे। बाद में वे हमें ढाबे ले गए।

जबर्दस्ती शराब पिलाई

 

महिला ने बताया कि पहले उन्होंने शराब पी फिर मुझे व मेरे पति को भी जबर्दस्ती शराब पिलाई। उसके बाद दोनों ने हमारी तलाशी ली। राजेश ने बताया बाइक की किश्त के 20 हजार रुपए, एटीएम जो मेरी जेब में रखे थे मुझसे छीन लिए। साथ ही दो मंगलसूत्र, झुमकी और मोबाइल भी निकाल लिया।

मोबाइल पर मिल रही है धमकियां

 

महिला के पति ने बताया कि वारदात के समय आरोपियों ने मेरा व पत्नी का फोन नंबर डायल कर अपने मोबाइल में रख लिया था। गुरूवार रात तक तरुण व राजन बार-बार फोन कर हमें धमकियां दे रहे थे कि हम क्राइम ब्रांच के लोग हैं। हमारा एक आदमी लसूड़िया थाने में भी है। मेरे पिता रतलाम में मजिस्ट्रेट हैं। यदि किसी के सामने मुंह खोला तो हम तुम दोनों को जान से मार देंगे।

महिला पुलिस ने लौटाया

 

पति ने बताया कि सुबह मैंने 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने मुझे किसी थाने का नंबर पर लगाने का कहा। मैं पत्नी को लेकर महिला थाने पहुंचा। वहां मिली महिला पुलिस ने कहा कि मामला लसूड़िया थाने का है। वहां जाओ। तरुण के डर के कारण हम थाने नहीं गए। एसएसपी ऑफिस पहुंचे तो वहां एसएसपी साहब नहीं मिले।

सीधी बात : उमाशंकर गुप्ता, गृहमंत्री
- घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाओं का पूर्वाभास नहीं हो सकता। अपराधी पकड़े भी जा रहे हैं।

दुष्कृत्यों के मामले में मप्र अव्वल है?

- ब्यूरो के डायरेक्टर ने भोपाल में ही यह स्वीकार किया था कि मप्र में अपराधों की शत प्रतिशत एफआईआर दर्ज होती है। अन्य राज्यों में भी ऐसा ही होने लगे तो कई राज्यों के अपराधों की संख्या बढ़ जाएगी।

 
बच्चों ने पत्थर मारे तो बची आबरू

चोइथराम मंडी के पीछे नौकरी कर घर लौट रही महिला से एक बदमाश ने ज्यादती का प्रयास किया। महिला का शोर सुनकर पास ही खेल रहे बच्चों ने पत्थर फेंके तो बदमाश भाग गया। राजेंद्रनगर टीआई ने बताया कि घटना चोइथराम मंडी के पीछे नाले से लगी कॉलोनी में गुरुवार रात नौ बजे हुई। 

 
मंदबुद्धि युवती से घर में घुसकर ज्यादती
खजराना में मंदबुद्धि युवती के साथ मोहल्ले के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर ज्यादती कर डाली। परिजन इसकी रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचे तो आरोपी ने उलटे युवती के रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। इसकी शिकायत आईजी से की गई तब जाकर शुक्रवार रात केस दर्ज किया गया।

18 फरवरी : बेटमा
दो युवतियों के साथ 18 लोगों ने की ज्यादती, आरोपियों में स्कूली छात्र, कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बच्चे और अधेड़ किसान भी। एमएमएस बनाकर 10-10 रुपए में बांटे।

23 फरवरी : देपालपुर
36 वर्षीय मूक बधिर महिला के साथ उसके ढाई साल के बच्चे को हौज में डुबोने की धमकी देकर कई दिनों तक तीन लोग करते रहे ज्यादती, तीन आरोपी अब भी गिरफ्त में नहीं।

Read more »

Wednesday, 22 February 2012

यदि आपकी महबूबा ऐसी है तो यह खबर जरूर पढ़ें


M SALMAN 
BHASKAR NEWS
लंदन।इस खबर को पढने के बाद शायद आपकी पत्नी या प्रेमिका आपके लिए बॉलीवुड का यह सदाबहार गीत गाएं, सजन रे झूठ मत बोलो। क्योंकि एक अध्ययन में दावा किया गया है कि ज्यादातर मर्द महिलाओं के इस सवाल पर सच नहीं बोल पाते हैं, क्या मैं मोटी दिख रही हूं?


एक सर्वेक्षण में पाया गया कि करीब एक तिहाई लोग अपनी पत्नी या प्रेमिका के इस सवाल का सामना नहीं कर पाते। उन्हें अपने प्यार के दुखी होने या भड़कने की आशंका होती है। हालांकि महिलाएं सच बोलने में इतना नहीं घबराती और झटपट अपने प्रेमी को डायटिंग की सलाह दे देती हैं।


ब्रिटेन में हुए सर्वे में केवल 10 फीसदी महिलाओं को यह मुददा उठाने में दिक्कत हुई। डेली एक्सप्रेस की खबर में बताया गया कि अध्ययन के मुताबिक, वहीं महिलाएं अपनी सहेलियों के बीच इस मुद्दे को उठाने में कन्नी काट जाती हैं। एक चौथाई महिलाएं अपनी सहेली को यह बोलने से कतराती हैं कि उन्हें स्लिम होने की जरुरत है।

Read more »

इन 20 कामुक टीचर्स ने बर्बाद कर दी कई स्टूडेंट्स की ज़िंदगी

AYAZ FAROOQUI

अमेरिका में ऐसे अनेक मामले रोज-रोज सामने आ रहे हैं जिसमें बड़ी उम्र की टीचर महिलाएं अपने नाबालिग छात्रों के साथ सेक्स संबंध बनाती हैं। ऐसी कई महिलाओं को नग्न अवस्था में बच्चों के साथ कार में सेक्स करते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

 

ऐसी 20 महिलाओं के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिनको नाबालिक लड़कों के साथ सेक्स करने के अपराध में पकड़कर उनपर मुकदमा चलाया गया और उन्हें जेल जाने की सजा मिली। 

 

कोर्टनी बॉवल्स 31 साल की यह टीचर अपने सहयोगियों को छात्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह देती रहती थी लेकिन खुद ही एक कम उम्र के लड़के के साथ कार में देह-संबंध बनाती पकड़ी गई।

 

एश्ले ब्लूमेंशाइन 27 साल की यह डांस टीचर 16 साल के लड़के के साथ डिपार्टमेंटल स्टोर में पकड़ी गई। 

 

स्टेसी शुलर 32 साल की यह ओहियो की टीचर पर अपने हाई स्कूल के छात्रों के साथ संबंध रखने के आरोप लगे।

 

जेमी वैटयूटा के स्कूल की स्विमींग इंस्ट्रक्टर पर 17 साल के लड़के के साथ संबंघ रखने के आरोप लगे।

 

डेवोराह जे कोक्स 58 साल की नेपरविले की रहने वाली टीचर हाई स्कूल पर लड़के के साथ संबंध रखने के आरोप लगे।

 

कैरी शेफर 38 साल की यह बायोलोजी टीचर अपने छात्र के साथ कार में अर्धनग्न अवस्था में पकड़ी गई।

 

गैल गेग्ने 29 साल की गैल को मिनेसोटा में अपने हाई स्कूल में 16 साल के लड़के के साथ संबंध रखने के आरोप में दो साल की सजा मिली।

 

निकोल चैपमेन 28 साल की अध्यापिका को नोर्थ कैरोलिना में 19 साल के छात्र के साथ संबंध रखने के कारण एक साल की सजा मिली। निकोल का कहना था कि वह उससे प्यार करती थी।

 

मैरी एल फिशरनेवादा की इस 21 वर्षीय टीचर को 15 साल के लड़के के साथ संबंध रखने के मामले में पकड़ा गया।

 

बिथाइल शेफर्ड 34 साल की इस टीचर को 17 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पकड़ा गया। 

 

बारबारा एंडरसनवाशिंगटन की बाराबारा का 17 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध।

 

मर्सी लिन रूसो 34 साल की इस टीचर को 16 साल के लड़के के साथ सेक्स संबंध रखने के अपराध में चार साल की सजी मिली। 

 

मेगन वॉमेन 28 साल की टीचर। अभी तीन साल की सजा काट रही है। तीन छात्रों के साथ सेक्स करने की दोषी। 

 

जेनिफर रियोजास 27 साल की टेक्सास की टीचर को 16 साल के छात्र के साथ सेक्स करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। टीचर उसी विद्यार्थी के साथ सेक्स के बाद गर्भवती थी।

 

कार्ली रोज एटेबरी 31 साल की टीचर को कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया औऱ 16 महीने की सजा मिली।

 

एलिजाबेथ कोलीन वालिस 34 साल की इस टीचर को चार महीने की सजा मिली, 17 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध । 

 

फेलेसिया किलिंग्स 27 साल की इस इंग्लिश टीचर फेयरफील्ड में गिरफ्तार हुई। 16 साल के लड़के के साथ सेक्स।

 

सारा लिएन ड्विगिन्स 24 साल की मैथ टीचर नोर्थ कैरोलिना में 14 साल के छात्र के साथ सेक्स करते पकड़ी गई।

 

गिना वाटरिंग 40 साल की इस टीचर को 10 साल के लड़के के साथ सेक्स करते पकड़ा गया।

Read more »

इस शहर को माना जाता है दुनिया की सेक्स राजधानी !

AMIT SRIVASTAVA 
SOURCE DAINIK BHASKAR

'द सन' वेबसाइट द्वारा दुनियाभर के तमाम देशों की रोचक सेक्स संबंधी ख़ास रोचक जानकारियों और तथ्यों को प्रस्तुत किया गया है। 



आइए नज़र डालते हैं सेक्स संबंधी कुछ रोचक जानकारियों पर...



सैन फर्नांडों वैली, कैलिफोर्निया, अमेरिका

दुनियाभर में अवैध रूप से वितरित की जाने वाली अधिकांश पोर्न फिल्में अमेरिका के सैंट फर्नांडो वैली स्थित स्टूडियो में ही में ही बनाई जाती हैं। इस जगह को 'पोर्न वैली', 'सैन पोर्नेंडो वैली' एवं 'सिलीकॉन वैली' भी कहा जाता है। 



तेल अवीव, इज़रायल

इज़रायल के इस शहर को दुनियाभर में सबसे बड़ी वेश्यालय राजधानी के रूप में जाना जाता है। अकेले इस शहर में 250 वेश्यालय हैं।



कैप डी-एज, फ्रांस

फ्रांस में दुनिया का सबसे बड़ा न्यूड टाउन है, जिसे 'नेचुरिस्ट विलेज' या 'न्यूड टाउन' भी कहा जाता है। 2 किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस टाउन में रोजाना लगभग 40, 000 पर्यटक घूमने आते हैं। 



अपमिन्सटर, इंग्लैंड

इस टाउन के लोग दुनिया के किसी अन्य देश के मुकाबले सेक्स के अधिक शौकीन हैं। यहां के लोग राष्ट्रीय आंकड़ों से 7.9 प्रतिशत अधिक समय सेक्स टॉय का इस्तेमाल करने में बिताते हैं और पोर्न फिल्में देखते हैं। 

Read more »

मीडिया को देख थाने के नजदीक आकर लौटे सैफ!

SALMAN SHAHID 
Source: dainikbhaskar.com 

मुंबई. फिल्‍म कलाकार सैफ अली खान थोड़ी ही देर में कोलाबा पुलिस स्टेशन पहुंच सकते हैं। जहां पुलिस उनसे कारोबारी की कथित पिटाई के मामले में पूछताछ करेगी। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सैफ कोलाबा पुलिस स्टेशन के नजदीक आकर मीडिया का जमावड़ा देखकर वापस लौट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सैफ दोबारा कोलाबा थाने लौटेंगे। वे अपने वकील के साथ किसी भी समय थाने पहुंत सकते हैं। सैफ की गिरफ्तारी की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस दौरान सैफ के साथ बिलाल अमरोही और अमृता अरोड़ा के पति शकील भी होंगे। 

 

मुंबई पुलिस ने कहा है कि मारपीट मामले में पहले सैफ से पूछताछ होगी फिर यदि जरूरत पड़ी तो अभिनेता को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। पुलिस की एक टीम सैफ के घर पहुंची लेकिन सैफ घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने वहां एक मैसेज छोड़ा है कि सैफ को उनके खिलाफ एफआईआर की सूचना दी जाए। कोलाबा डिविजन के एसीपी इकबाल शेख ने कहा कि पुलिस सैफ का पता लगाने में जुटी है। पहले उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  पुलिस करीना कपूर को भी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है, क्‍योंकि वह भी घटना के समय मौजूद थीं। इस मामले में दो अन्य के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, पुलिस इकबाल को भी बुलाकर पूछताछ कर सकती है। 
 

इससे पहले सैफ एक बार फिर विवादों में आ गए जब उनके खिलाफ कोलाबा पुलिस स्‍टेशन में एफआईआर दर्ज हुई। उन पर इकबाल शर्मा नाम के एक कारोबारी की पिटाई का आरोप है। शर्मा ने आरोप लगाया है कि सैफ ने उनकी नाक पर घूंसा मारा। इससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई। इस मामले में सैफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 और 325 के तहत गैरजमानती मुकदमा दर्ज हुआ है।

 

घटना मंगलवार रात होटल ताज के वसाबी रेस्‍तरां की है।  बताया जा रहा है कि सैफ करीना के साथ रेस्तरां पहुंचे थे। दोनों आपस में बात कर रहे थे। उसी दौरान अपने परिवार के साथ खाना खा रहे जुहू इलाके के कारोबारी इकबाल शर्मा ने रेस्तरां के वेटर को बुलाकर कहा कि सैफ और करीना काफी ऊंची आवाज़ में बात कर रहे हैं। उन्हें कहो कि आवाज़ कम करके बात करें। वेटर ने जब यही बात सैफ और करीना से कही तो सैफ ने कहा कि अगर उन्हें ऊंची आवाज़ पसंद नहीं है तो वे लाइब्रेरी में चले जाएं। यह बात इकबाल को नागवार गुजरी। इसके बाद सैफ और इकबाल के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई।  

 

 

सैफ आजकल एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एजेंट विनोद' को लेकर चर्चा में हैं। वह जगह-जगह घूम कर फिल्‍म का प्रोमोशन कर रहे हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

 

सैफ की होम प्रोडक्शन की यह फिल्‍म 23 मार्च को दुनियाभर के 3500 और भारत के 2500 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें उनके साथ उनकी प्रेमिका करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले ये दोनों 'टशन' कुर्बान में साथ काम कर चुके हैं।
आपकी राय

Read more »

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers