Monday, 9 April 2012

निर्मल बाबा की परत दर परत सच्चाई सामने आनी शुरू हो गयी है. SUSHIL GANGWAR

SUSHIL GANGWAR

यह जो निर्मल बाबा है वह मूल रूप से झारखण्ड का रहनेवाला है. निर्मल बाबा भले ही धर्म की धंधेबाजी के कारण अब चर्चा में आ रहा है लेकिन उसके एक रिश्तेदार झारखण्ड के ईमानदार और रसूखवाले नेताओं में गिने जाते हैं. निर्मल सिंह इन्हीं इंदर सिंह नामधारी का सगा साला है. यानी नामधारी की पत्नी मलविन्दर कौर का सगा भाई.

इसका असली नाम है निर्मलजीत सिंह नरुला .. इसने अपनी ठगी से कमाई हुयी दौलत से दिल्ली के पोश ग्रेटर कैलास मे ई ब्लोक मे चार सौ करोड का बंगला खरीदा है ..

निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा पहुंचे नामधारी झारखण्ड के दो बार विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनके सामने निर्मल का नाम लेने पर कई राज खुलते हैं. मीडियादरबार के संचालक धीरज भारद्वाज निर्मल बाबा की खोजबीन के दौरान नामधारी से संपर्क करने में कामयाब हो गये और नामधारी ने भी बिना लाग लपेट के स्वीकार कर लिया कि वह उनका सगा साला है, लेकिन उसका जो कुछ भी काला है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है. इंदर सिंह नामधारी कहते हैं कि वे खुद कई बार निर्मल को सलाह दे चुके हैं कि वह लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करे, लेकिन वह सुनता नहीं है.

नामधारी स्वीकार करते हैं कि शुरुआती दिनों में वे खुद निर्मल को अपना कैरीयर संवारने में खासी मदद कर चुके हैं। धीरज भारद्वाज से बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके ससुर यानी निर्मल के पिता दिलीप सिंह बग्गा का काफी पहले देहांत हो चुका है और वे बेसहारा हुए निर्मल की मदद करने के लिए उसे अपने पास ले आए थे। निर्मल को कई छोटे-बड़े धंधों में सफलता नहीं मिली तो वह बाबा बन गया।

जब धीरज भारद्वाज ने नामधारी से निर्मल बाबा के विचारों और चमत्कारों के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि वे इससे जरा भी इत्तेफाक़ नहीं रखते। उन्होंने कहा कि वे विज्ञान के छात्र रहे हैं तथा इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर चुके हैं इसलिए ऐसे किसी भी चमत्कार पर भरोसा नहीं करते। इसके अलावा उनका धर्म भी इस तरह की बातें मानने का पक्षधर नहीं है।

”सिख धर्म के धर्मग्रथों में तो साफ कहा गया है कि करामात कहर का नाम है। इसका मतलब हुआ कि जो भी करामात कर अपनी शक्तियां दिखाने की कोशिश करता है वो धर्म के खिलाफ़ काम कर रहा है। निर्मल को मैंने कई दफ़ा ये बात समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसका लक्ष्य कुछ और ही है। मैं क्या कर सकता हूं?” नामधारी ने सवाल किया।

उन्होंने माना कि निर्मल अपने तथाकथित चमत्कारों से जनता से पैसे वसूलने के ‘गलत खेल’ में लगे हुए हैं जो विज्ञान और धर्म किसी 

भी कसौटी पर जायज़ नही ठहराया जा सकता


SOURCE BY SHUSHIL GANGWAR 

Read more »

शाहरुख-जूही की HOT जोड़ी फिर दिखाएगी जलवा

SALMAN KHAN 
Source: dainikbhaskar.com

शाहरुख खान और जूही चावला साथ-साथ छोटे स्क्रीन पर पहली बार अपना जलवा दिखाएंगे। प्रशंसको को 'यस बॉस' की इस रोमांटिक जोड़ी को टेलीविज़न स्क्रीन पर एक ऐड में देखने का मौका मिलेगा। इस ऐड फिल्म के डायरेक्टर कबीर सदानंद हैं।

 
रिपोर्टों के अनुसार, डायरेक्टर ने इस ऐड से जुड़े अपने अनुभवों के बारे में बताया,'जब शाहरुख और जूही सेट पर एक साथ होते थे तब कुछ अलग ही एहसास होता था। यह शाहरुख के साथ मेरा दूसरा ऐड है। किसी भी डायरेक्टर को उनके साथ काम करके खुशी होगी।'

 
शाहरुख और जूही की साथ-साथ यह पहली ऐड फिल्म है। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं। 1990 के दशक में दोनों ने साथ-साथ कई फिल्में की और उनके बीच रोमांटिक रिलेशनशिप की भी चर्चाएं होती थीं। 

 
दोनों ने मिलकर ड्रीम्ज अनलिमिटेड नाम की कंपनी बनाई। बाद में, शाहरुख ने इस कंपनी को टेक ओवर किया और इसका नाम रेड चिलीज एंटरटेनमेंट रखा।

Read more »

हॉट सीजन के कूल टिप्‍स


SALMAN KHAN 
Source: lifestyle desk
आया चुभती गर्मी का मौसम , ऐसे में भीतर से फ्रेश रहना बेहद जरूरी है। इस मौसम में हेल्थ और ब्यूटी दोनों का रखना चाहती हैं ख्‍याल तो अपनाएं ये टिप्‍स
कूलिंग इफेक्ट
इस मौसम में पसीना बहुत आता है इसलिए दो बार शॉवर लें। पानी में तुलसी के पत्ते या फिर नींबू डाल लें। इससे नेचरल फ्रेशनेस बनी रहेगी। चाहे तो बॉडी जेल का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, सैंडलवुड, रोज या खस वाले शॉवर जेल या बॉडी शैंपू में भी कूलिंग इफेक्ट होता है। ये आपकी बॉडी को रैशेज से भी बचाते हैं।
पूरे दिन रखेगा फ्रेश
परफ्यूम या डिओ आपकी पर्सनैलिटी को बयां करते हैं। इसलिए अपनी ड्रेसिंग स्टाइल के हिसाब से लेमन, सैंडलवुड, लैवेंडर, रोज की महक वाले डियो का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यह आपको पूरे दिन फ्रेश रखेगा।
8 ग्लास पानी
हर रोज कम से कम 8 ग्लास पानी जरूर पीएं। दरअसल , पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में सबसे खास रोल प्ले करता है।
कॉटन क्लोद्स
समर्स में कॉटन फैब्रिक का साथ बिल्कुल न छोड़ें। इससे बॉडी को ब्रीदिंग स्पेस मिलता है। लाइट और लूज ड्रेसेजपहनें। फिगर हगिंग टाइट ड्रेसेज को अवॉइड करें। अगर अंडरआर्म्स से बहुत पसीना आता हो , तो कॉटन शील्ड्स का यूज कर सकती हैं।

Read more »

इन हैरतअंगेज तस्वीरों को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे



Source: agency 
नई दिल्ली. धार्मिक लिहाज से दक्षिण भारत महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां हिन्दू धर्म के अनुयायी बहुसंख्यक मिल जाते हैं। यह लोग अपनी धार्मिकता के लिए जाने जाते हैं। तमिलनाडु में इनकी धार्मिक आस्था प्रदर्शित करता है पांगुनी उथिरम त्योहार।

मार्च और अप्रैल महिने के बीच मनाए जाने वाला यह त्योहार काफी प्रसिद्ध है। पूर्णिमा के मौके पर लोग देवता के विवाह की खुशी में जश्न मनाते हैं। अपने शरीर को नुकीले वस्तुओं के जरिए साधते हैं।

तस्वीरें देखिए तमिल लोगों का हैरतअंगेज जश्न...
 
 
 
 
 
 
 
 

Read more »

महिलाओं के लिए लिखी जा रही है नई कामसूत्र


SARFARAZ AHMAD
Source: agency 
नई दिल्ली. महर्षि वात्स्यायन द्वारा लिखित कामसूत्र 'काम' (संभोग) के विभिन्न आसनों के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में यौन बिमारीयों और बढते एड्स के कारण इस किताब पर लोगों का खूब ध्यान गया है। पर अब इस किताब पर पुरुषवादी होने के आरोप लगाकर लेखिका के. आर. इंदिरा महिलाओं के लिए अलग कामसूत्र लिख रही हैं। यह किताब इसी साल जून में बाजार में आ जाएगी।

एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताबिक इस किताब की लेखिका का मानना है कि वात्स्यायन का कामसूत्र पुरुषों के नजरिए से लिखा गया है। इसमें यह बताया गया है कि महिलाओं को संभोग के दौरान क्या और कैसे करने चाहिए। जो कि पुरुषवादी मानसिकता का परिचायक है। इसलिए उन्होंने इसे महिलाओं के नजरिए से लिखा है।

बताते चलें कि वात्स्यायन के  में कामकलाओं का वर्णन किया गया है। यह किताब पश्चिमी देशों में काफी लोकप्रिय है। अर्थ के क्षेत्र में जो स्थान कौटिल्य का है, काम के क्षेत्र में वही स्थान महर्षि वात्स्यायन का है। अधिकृत प्रमाण के अभाव में महर्षि का काल निर्धारण नहीं हो पाया है, परन्तु अनेक विद्वानों तथा शोधकर्ताओं के अनुसार महर्षि ने अपने विश्वविख्यात ग्रन्थ कामसूत्र की रचना ईसा की तृतीय शताब्दी के मध्य में की होगी।

महर्षि के कामसूत्र ने न केवल दाम्पत्य जीवन का श्रृंगार किया है वरन कला, शिल्पकला एवं साहित्य को भी संपदित किया है। राजस्थान की दुर्लभ यौन चित्रकारी तथा खजुराहो, कोणार्क आदि की जीवन्त शिल्पकला भी कामसूत्र से प्रभावित हैं। कामसूत्र को उसके विभिन्न आसनों के लिए ही जाना जाता है।


Read more »

मूवी रिव्यूः हाऊसफुल 2

SALMAN KHAN 
SOURCE DAINIK BHASKAR

 
Movie Name:
हाऊसफुल 2
 
 
 
Viewer Rating: 
 
 
Critic Rating:
(3/5)
 
 
Star Cast:
अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख,श्रेयस तलपड़े, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, बोमन इरानी, असिन, जैकलीन फर्नांडिस, ज़रीन खान, शहज़ान पद्मसी, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, मलाइका अरोड़ा खान
 
 
Director:
साज़िद खान
 
 
Producer:
साज़िद नाडियाडवाला
 
 
Music Director:
साज़िद-वाज़िद
 
 
Genre:
ड्रामा/कॉमेडी
 
 
कहानी
हाऊसफुल 2 की कहानी में कई पात्र हैं। चिंटू (ऋषि कपूर) और डब्बू (रणधीर कपूर) भाई हैं, जिनमें आपस में बिल्कुल नहीं पटती। दोनों की एक-एक बेटी हैं, हीना (असिन) और बॉबी( जैकलीन)।
चिंटू और डब्बू अपनी बेटियों की शादी लंदन में बसे एक अरबपति जेडी (मिथुन चक्रवर्ती) से करना चाहते हैं। जेडी को पहले से एक बेटा है, जॉली (रितेश देशमुख)।
इस बीच, चिंटू के कारण जय(श्रेयस तलपड़े) के पिता को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ता है। चिंटू से अपने पिता का बदला लेने के लिए जय तीन लोगों- सन्नी (अक्षय कुमार), मैक्स (जॉन अब्राहम) और जॉली (रितेश देशमुख)- को अपने साथ लेकर एक मिशन शुरू करता है।
स्टोरी ट्रीटमेंटःहाऊसफुल की तरह, इस फिल्म की कहानी को पर्दे पर कहने के ढ़ंग में कुछ कमियां रह गई हैं। हालांकि कहानी बहुत उलझी हुई है, फिर भी इसे सुलझे हुए तरीके से कहने की कोशिश डायरेक्टर ने की है। इसमें वह कामयाब हैं लेकिन फिल्म के डायलॉग्स कई सीन्स में दर्शकों को हंसाने में नाकामयाब हैं।
इंटरवल के बाद सिनेमा काफी रोचक और मनोरंजक हो जाता है। उसके बाद कुछ मेमोरेबल मोमेंट्स आते हैं। जॉनी लीवर की सिंपल और क्रिएटिव कॉमेडी इस फिल्म की जान हैं और वह दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब हैं।
स्टार कास्ट:अक्षय कुमार ने इस फिल्म में एक बार फिर खुद को कॉमेडी रोल में साबित करने में कामयाब रहे हैं। जॉन अब्राहम ने भी नेचुरल एक्टिंग की है। रितेश और श्रेयस, कॉमिक सीन्स में एक-दूसरे को सपोर्ट करते नज़र आते हैं।
ऋषि कपूर और रणधीर कपूर ने लालची बाप के रोल में जबर्दस्त एक्टिंग की है। असिन, जैकलीन, ज़रीन और शहजान पद्मसी अपने-अपने एक्टिंग स्पेस में ग्लैमरस लगी हैं हालांकि फिल्म में उनके लिए करने को कुछ खास नहीं है।
मिथुन चक्रवर्ती की एक्टिंग भी बेहतरीन है। बोमन इरानी अपनी छोटी भूमिका में प्रभाव छोड़ने में सफल हैं। जॉनी लीवर और चंकी पांडे इस फिल्म की लाइफलाइन हैं। मलाइका अरोड़ा खान ने भी अच्छा अभिनय किया है।
डायरेक्शनःसाजिद खान ने एक बेहद जटिल स्क्रिप्ट पर एक सुलझी हुई फिल्म बनाने की कोशिश की है और उन्होंने साबित किया है कि वह इसमें मास्टर हैं। उनका डायरेक्शन बेहतरीन है इसलिए दर्शकों को कहानी समझने में दिमाग नहीं लगाना पड़ता।
हाऊसफुल 2 में बड़ी उम्र के कलाकारों को लिया गया है। उन कलाकारों पर फिल्माए गए सीन्स को इस फिल्म में स्पेस दिया गया है और डायरेक्टर हर उम्र के दर्शकों को एक मनोरंजक फिल्म देने में कामयाब हुए हैं।
म्यूजिक/डायलॉग्स/सिनेमेटोग्राफी/ए़डिटिंगःइस फिल्म की म्यूजिक बेहतरीन है। 'पापा तो' और 'अनारकली डिस्को चली' सान्ग तो बहुत पहले से म्यूजिक चार्ट में टॉप पर चल रही हैं।
डायलॉग्स कहीं-कहीं सेंसलेस है लेकिन जैसे-जैसे कहानी का प्लॉट आगे बढ़ता है, वह भी बेहतर होती चली जाती है। सिनेमेटोग्राफी में क्रिएटिविटी का अभाव है। सही एडिंटिंग ना होने की वजह से फिल्म बहुत लंबी हो गई है।
क्यूं देखें:शानदार डायरेक्शन, बेहतरीन एक्टिंग, म्यूजिक और कुछ हद तक डायलॉग्स; इस फिल्म के स्ट्रॉंग प्वाइंट्स हैं। लंबी स्क्रीनप्ले, खराब ए़डिटिंग, स्क्रिप्ट में मौलिकता का अभाव; फिल्म की कुछ कमियां हैं।
इस नॉन स्टॉप कॉमेडी में अक्षय और जॉन की बेहतरीन केमेस्ट्री, जॉनी लीवर के साथ-साथ मिथुन, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर जैसे एक्टरों की लाजवाब एक्टिंग देखनी हो तो इस फिल्म का टिकट बुक करा सकते हैं

Read more »

RCM News: त्रिलोक छाबड़ा ने पुलिस को बताये साथियों के नाम


SALMAN KHAN

भीलवाड़ा। पुलिस शिकंजे में आए आरसीएम संचालक त्रिलोक छाबड़ा ने अपनी करतूतों का काला चिट्ठा खोलते हुए मंगलवार को राजदारों का नाम उगल दिया। लेकिन छाबड़ा बंधुओं के पकड़े जाने के बाद से ही इनमें से आधा दर्जन लोग भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। इनमें एक होटल मालिक की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक राजेन्द्रसिंह ने बताया कि चार दिन के रिमांड पर चल रहे त्रिलोकचन्द छाबड़ा, उनके भाई भागचन्द और पुत्र सौरभ से दिनभर कड़ाई से पूछताछ हुई। छाबड़ा बंधुओं की एक्सेस बैंक में ढाई सौ करोड़ की एफडी होने का खुलासा हुआ है। इसी बैंक में उनका लॉकर है, जिसे संभवतया बुधवार को खोला जा सकता है।

आशंका है कि छाबड़ा बंधुओं के शहर के कई और बैंकों में खाते और एफडी हैं। इसे देखते हुए सभी बैंक प्रबंधकों को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है। उधर, छाबड़ा बंधुओं के खिलाफ हाल ही 6 फरवरी को जयपुर जिले के चौमू थाने में धोखाधड़ी के आधा दर्जन मामले दर्ज हुए हैं। भीलवाड़ा पुलिस इसकी जानकारी मंगा रही है।
 
करोड़ों का टर्न ओवर, ऋण पर बांटा धन 
आरसीएम संचालकों ने सुई से लेकर कम्प्यूटर, लैपटॉप और खाद्य वस्तुओं के अतिरिक्त दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं का विक्रय ही नहीं किया बल्कि कई का उत्पादन भी किया। इससे होने वाली करोड़ों की आय को भीलवाड़ा के कई बड़े औद्योगिक घरानों को ऋण के रूप में दिया। इसकी भी सूची खंगाली जा रही है। 

Read more »

दुश्मनों पर कार्रवाई तय करेगी दोस्ती


M SALMAN KHAN
Source: dainikbhaskar.com
नई दिल्ली. पाकिस्तान में बैठे मुंबई के गुनहगारों के खिलाफ वहां की सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। हाफिज सईद समेत तमाम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ही इस्लामाबाद को लेकर दिल्ली का रुख तय करेगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रविवार को पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को ये बातें साफ कर दी हैं। बावजूद इसके जरदारी ने मनमोहन सिंह को पाकिस्तान आने न्योता दिया है। प्रधानमंत्री ने हामी भी भर दी है। तारीख बाद में तय होगी। जरदारी के बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को अपने मुल्क आने का निमंत्रण दिया है।

40 मिनट की बातचीत

रविवार को मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति जरदारी ने करीब 40 मिनट तक बातचीत की। बाहर आकर दोनों नेताओं ने एक दूसरे का शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच कई मसलों पर विवाद है। इनके व्यावहारिक समाधान तलाशने होंगे। बाद में भारतीय विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जरदारी को साफ कर दिया है कि मुंबई के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई से ही भारत की अवाम में पाकिस्तान के प्रति भरोसा पैदा होगा। लश्कर संस्थापक और मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद की भूमिका पर भी बात हुई।

विदेश सचिव स्तरीय बातचीत जल्द

जरदारी ने दोनों देशों के विवादित मसलों पर जल्द बातचीत का भरोसा दिलाया है। इसके लिए विदेश सचिवों की बैठक होगी। इसमें हाफिज सईद सहित 26/11 को मुंबई पर हुए हमलों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, सर क्रीक, सियाचिन और कश्मीर जैसे मसलों के व्यावहारिक निदान पर चर्चा होगी।

अजमेर में 20 मिनट सजदा 10 लाख डॉलर का दान
अजमेर. जरदारी शाम करीब साढ़े चार बजे मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट से अजमेर आने के लिए हेलिकॉप्टर का इंतजाम था। जरदारी बेटे बिलावल के साथ करीब 20 मिनट तक दरगाह में रहे। दोनों ने चादर चढ़ाई और 10 लाख डॉलर (करीब पांच करोड़ रुपए) का दान दिया। जरदारी ने जो चादर चढ़ाई वह 42 मीटर लंबी थी। उनके साथ गए केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने प्रधानमंत्री की ओर से चादर चढ़ाई। जरदारी का काफिला 5.45 बजे जयपुर के लिए रवाना हुआ। वहीं से वे पाकिस्तान चले गए।

शांति की दुआ

भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जरदारी के सम्मान में दिए भोज के दौरान मेल-मिलाप के बीच उनसे यह भी कहा कि वह अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में दोनों देशों के बीच शांति के लिए भी दुआ करें। सुषमा के मुताबिक, राष्ट्रपति जरदारी ने ऐसा करने का वायदा किया। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा और लालकृष्ण आडवाणी भी जरदारी के लिए आयोजित दोपहर भोज पर मनमोहन सिंह के आवास पर आमंत्रित थे।

सोनिया नहीं हुईं शामिल 
जरदारी के सम्मान में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से आयोजित भोज में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं हुईं। इसका कारण उनका खराब स्वास्थ्य बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष को भोज में शामिल होने का आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन उन्होंने खेद पत्र भेज दिया।

गिलानी ने फिर मांगा सईद के खिलाफ सबूत
पाकिस्तान ने हाफिज सईद के खिलाफ फिर से सबूत देने को कहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने रविवार को कहा कि सईद दोनों देशों के बीच विवाद का मसला है। उसके खिलाफ अदालती कार्यवाही के लिए भारत को पुख्ता सबूत देने होंगे। गिलानी ने कहा कि 16 अप्रैल को भारत-पाकिस्तान के गृह सचिवों की बैठक होनी है। इसमें सईद के मसले पर भी बात होगी। इससे पहले संसद में गिलानी ने सईद को पाक का अंदरूनी मामला बताया था। उन्होंने कहा था कि जिनके पास भी सईद के खिलाफ सबूत हो उन्हें पाकिस्तान को सौंपना चाहिए। कारोबारी रिश्तों के बाबत गिलानी ने कहा कि इससे भारत-पाक दोनों को फायदा है। चीन ने भी भारत-पाक के बीच बढ़ते कारोबार का स्वागत किया है।

'इस मुकद्दस मुकाम पर आकर मुझे जो रुहानी खुशी महसूस हुई है वह ना-काबिले बयान है। अल्लाह ताला से दुआ है वो तमाम इंसानियत के लिए आसानियां पैदा करे।'
- आसिफ अली जरदारी, (अजमेर दरगाह की विजिटर्स बुक में लिखा)  

Read more »

लानत है भारत-पाकिस्‍तान पर : बिलावल

M SALMAN KHAN 
Source: Agencies

इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे और पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपनी पहली भारत यात्रा से जुड़े अपने अनुभवों का इजहार किया है। बिलावल ने ट्वीट के जरिये भारत और पाकिस्‍तान के हुक्‍मरानों की आलोचना की है।
 
23 साल के बिलावल ने ट्वीट किया, ‘दोनों देशों के लिए यह बेहद शर्म की बात है जहां अधिकतर आबादी गरीबी में जी रही है वहां की सरकारें हथियारों पर लाखों-करोड़ों खर्च कर रही हैं।'
 
दोनों देशों के पास मौजूद परमाणु हथियारों के जखीरे के बारे में बिलावल ने कहा कि ये हथियार इतने हैं कि दोनों देश एक दूसरे को कई बार तबाह कर सकते हैं। उन्‍होंने दोनों देशों को नसीहत दी कि वो हथियारों पर खर्च करने के बजाय शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और व्‍यापार पर खर्च करें ताकि दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़े, एक दूसरे को शिक्षा दे सकें और एक दूसरे के जख्‍मों पर मरहम लगा सकें।
 
लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्‍तान की सेना आज भी भारत को सबसे बड़ा दुश्‍मन मानती है। इंडिपेंडेंट सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्‍योरिटी स्‍टडीज, इस्‍लामाबाद के इग्‍जेक्‍युटिव डायरेक्‍टर इम्तियाज गुल के मुताबिक, 'पाकिस्‍तान हमेशा से मान कर चल रहा है कि अफगानिस्‍तान को भारत उसके खिलाफ इस्‍तेमाल करेगा।' भारत  बड़े पैमाने पर अफगानिस्‍तान के पुनर्निर्माण में सहयोग दे रहा है। यह पाकिस्‍तानी हुक्‍मरान को खटकता रहा है।
 
'न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स' के मुताबिक गुल कहते हैं कि 80 के दशक से ही पाकिस्‍तान अफगान गुरिल्‍ला समूहों का समर्थन करता आ रहा है और इस वजह से करजई सहित अफगानिस्‍तान के तमाम बड़े नेताओं पर तालिबान के हक्‍कानी नेटवर्क से जुड़े आतंकी हमले करते रहे हैं। इसका मकसद अफगानिस्‍तान और भारत को नजदीक आने से रोकना और पश्चिमी पाकिस्‍तान में पश्‍तूनों के इलाके पर अफगानिस्‍तान की संप्रभुता के दावे को फिर से मजबूत करना है। 
गृह मंत्री रहमान मलिक समेत पाकिस्‍तान के तमाम अधिकारी वर्षों से कहते आ रहे हैं कि भारत अफगानिस्‍तान सीमा के समीप बलूच और पश्‍तून गुरिल्‍ला गुटों की ओर से आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भड़काने का काम करता है। पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय ने हाल में एक इंटरव्‍यू में इतना तक कहा था कि उनके पास यह साबित करने के लिए सबूत हैं। लेकिन सार्वजनिक तौर पर इससे ज्‍यादा नहीं कह सकते।
 
लेकिन गुल और अन्‍य स्‍वतंत्र जानकारों का मानना है कि भारत पर लगाए जाने वाले आरोपों के समर्थन में पाकिस्‍तान के पास कोई ‘ठोस सबूत’ नहीं है। काबुल में पाकिस्‍तान के राजदूत रहे रुस्‍तम शाह मोहमंद कहते हैं, ‘हम ऐसा इसलिए कहते हैं कि हमारी पॉलिसी भारत पर केंद्रित है। लेकिन इसे साबित करते के लिए हमारे पास कोई ठोस सबूत नहीं है।’
 
भारत अफगानिस्‍तान में सड़क, बिजली, स्‍कूल और वहां की संसद पर बीते एक दशक में 1.5 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। अब भारत वहां लौह अयस्‍क, स्‍टील मिल और रेलवे बनाने के लिए 11 अरब डॉलर खर्च करने जा रहा है जो अफगानिस्‍तान के लिए सबसे बड़ा विदेशी निवेश हो सकता है।
 
नई दिल्‍ली स्थित सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में सीनियर फेलो सी राजा मोहन कहते हैं, ‘भारत की अफगानिस्‍तान में भूमिका और अपने मकसद के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई पड़ रही है। उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्‍तर इलाके (अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान) में शांति और स्थिरता भारतीय विदेश नीति की प्राथमिकताओं पर सबसे ऊपर रही है क्‍योंकि सबसे अधिक खतरा इन्‍हीं इलाकों से है।’ 

Read more »

पति से मिला एड्स तो अवैध संबंध बना कर बांटने लगी मौत


SALMAN KHAN
Source: कपिल नायक
नागपुर. जब इंसान को अपनों से दर्द मिले और समाज से तिरस्कार तो ऐसी हालत में या तो वह टूट जाता है या फिर बदले की भावना में कोई खौफनाक कदम उठा लेता है। 

  
कुछ ऐसा ही वाकया शहर की दो औरतों के मामले में सामने आया है। उन्हें पति से एड्स जैसी जानलेवा बीमारी मिली, तो उन्होंने उसे अन्य लोगों से अवैध संबंध बनाकर समाज में बांटना शुरू कर दिया।

  
पहला मामला

  
कलमना निवासी सुनीता (परिवर्तित नाम) अपने पति के कारण जानलेवा बीमारी एड्स की चपेट में आ गई। सुनीता के तीन बच्चे भी एड्स से ग्रस्त हो गए। 2007 में पति की एड्स के कारण मौत हो गई। बेसहारा और कुंठित सुनीता ने अन्य लोगों से अनैतिक संबंध बनाकर जानलेवा बीमारी बांटने का काम शुरू कर दिया। सुनीता के ही एक शिकार अजय (परिवर्तित नाम) ने यह जानकारी एचआईवी पीड़ितों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ‘एफिकोर’ को दी।

  
दूसरा मामला 

  
पारडी निवासी काजल (परिवर्तित नाम) का पति ट्रक ड्राइवर था। पति से ही काजल को एचआईवी वायरस मिले, जो उसके मासूम बेटे तक भी जा पहुंचे। पति की मौत के बाद लोगों के तानों से आजिज आकर उसने अपना घर बदल दिया और लोगों से अवैध संबंध बनाना शुरू कर दिया। काजल की जानकारी ‘एफिकोर’ को उसका इलाज करने वाले डॉक्टर से मिली। काजल ने बताया कि उसने अभी तक कुल 12 लोगों को एचआईवी पॉजिटिव बनाया है।

  
आर्थिक सहायता कर बदलाव की कोशिश

  
‘एफिकोर’ ने सुनीता व काजल को काउंसलिंग के जरिए समझाया और जीवन का मकसद बदलने में मदद की। संस्था ने दोनों महिलाओं को आर्थिक मदद देकर स्वरोजगार शुरू करने में सहायता की। अब दोनों सामान्य जीवन व्यतीत कर रही हैं। दोनों महिलाओं को अपने किए पर पछतावा है।

  
एड्स पीड़ितों के साथ समाज का रवैया नकारात्मक होने पर ऐसे लोग कुंठित होकर कोई भी कदम उठा सकते हैं। समय रहते उनकी जीवन की राह बदलने की कोशिश होनी चाहिए।

  
- हरसन के. वाई., निदेशक एफिकोर संस्था

  
पतियों से बीमारी मिलने के कारण महिलाओं में बेकसूर होते हुए भी मौत जैसी सजा मिलने का भाव पैदा हो जाता है। मनोविज्ञान में इसको बिहेवियरल चेंज कहते हैं। ऐसे में पीड़ित अपने जैसा समाज को बनाने की सोचता है। समय से उपचार मिलने पर पीड़ित में सुधार संभव है।

- डा. सुहाष बाघे, मेडिकल अधीक्षक, शासकीय मनोचिकित्सालय, नागपुर

Read more »

बाप के सिर पर सवार था खून: 3 माह की बेटी को दागा, दीवार पर पटका


SALMAN KHAN 
Source: DNA Network/Agencies
बैंगलुरु. दिल्‍ली में पिछले दिनों मासूम ‘फलक’ के साथ जो कुछ हुआ, कुछ इसी तरह का मामला अब बैंगलुरु में सामने आया है। यहां एक शख्‍स पर अपनी तीन माह की बेटी को बेरहमी से पीटने का आरोप है। जिंदगी और मौत के बीच झूल रही मासूम नेहा आफरीन फिलहाल अस्‍पताल के आईसीयू में है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

आरोप है कि 23 साल के ऑटो मैकेनिक उमर फारूक ने अपनी बेटी को इसलिए बेरहमी से पीटा, क्‍योंकि वह औलाद के तौर पर बेटी की जगह बेटा चाहता था। इसने गुरुवार की रात बेटी के सिर को दीवार पर पटक दिया। ऐसा नहीं है कि उमर ने अपनी बेटी के साथ पहली बार ऐसा किया। वह इससे पहले तीन बार अपनी बेटी को मारने की कोशिश कर चुका है। फारूक बेटी को अधमरा कर भागने की फिराक में था लेकिन वह रविवार को पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया।

पुलिस ने कहा है कि नेहा की मां और फारूक की दूसरी बीवी रेशमा बानो (तस्‍वीर में) ने अपने पति के व्‍यवहार के बारे में अपने माता-पिता और ससुरालवालों को भी खबर दी थी। लेकिन परिवारवाले इस मामले में चुप रहे। रेशमा ने जब से इस बच्‍ची को जन्‍म दिया, फारुक तभी से रेशमा को प्रताडि़त करता था। इनकी शादी दिसंबर 2010 में हुई थी। उमर की पहली बीवी उसे छोड़कर चली गई है। फारूक अपनी बेटी के प्रति उस वक्‍त बेरहम हो गया जब उसके रिश्‍तेदार के घर बेटा पैदा हुआ।

फारूक बीते गुरुवार की रात शराब के नशे में घर लौटा और बीवी से झगड़ने लगा। बच्‍ची (तस्‍वीर में इनसेट) जब चिल्‍लाने लगी तो पिता ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोप है कि  फारूक ने मासूम के शरीर पर कई जगह सिगरेट से भी दाग दिया। हालत खराब होने पर बच्‍ची को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

कर्नाटक बाल सुरक्षा आयोग और महिला आयोग ने बच्‍ची के परिवारवालों को नोटिस दिया है। कर्नाटक महिला आयोग की अध्‍यक्ष मीना जैन ने आरोपी पिता पर हत्‍या की कोशिश का केस दर्ज करने की भी मांग की है।

आपकी बात
यह घटना एक मासूम के साथ हैवानियत की हद की कहानी बयां करती है। सरकार भ्रूण हत्‍या रोकने के लिए तमाम उपाय कर रही है लेकिन अब इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए क्‍या किया जाए? ऐसे समाज में जहां लड़कियों को देवी के तौर पर पूजा जाता है, वहां बेटियों की इस हालत के लिए कौन जिम्‍मेदार है?
 

Read more »

Monday, 2 April 2012

फर्जी एमएलएम कम्पनियों के लिए टास्क फ़ोर्स


M SALMAN KHAN
SOURCE THE BHASKAR 
फर्जी मल्टीलेवल मार्केटिंग, चिटफंड और रियल एस्टेट में लुभावने ऑफर देकर भोले-भाले लोगों को फंसाने वाले अब आसानी से छूट नहीं सकेंगे। सरकार ने इस तरह की फर्जी स्कीम बाजार में लाने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का फैसला कर लिया है।
ग्राहकों को उनके निवेश पर भारी भरकरम रिटर्न का झांसा देने वाली कंपनियों के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं। मल्टीलेवल मार्केटिंग स्कीमों के तहत ग्राहकों से एक छोटे निवेश पर बड़ी रकम के रिटर्न का वादा किया जाता है। ऐसी स्कीम लाने वाली कंपनियों में रियल एस्टेट कंपनियां भी शामिल हैं। लेकिन कई गुना रिटर्न देने वाली इन कंपनियों के वादे कभी पूरे नहीं होते। आम लोगों को लूटने वाली इन कंपनियों के खिलाफ सरकार ने अब कुछ कड़े कदम उठाने का फैसला किया है। हाल ही में आरबीआई के गवर्नर ने सभी वित्तीय रेगुलेटर्स के साथ एक बैठक में इस बात का फैसला किया है।

सरकार का इरादा है कि सेबी के कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट स्कीम्स के नियमों में बदलाव किए जाएं। साथ ही एक टास्क फोर्स का गठन हो जो ऐसे मामलों से निपट सके। ये टास्क फोर्स फर्जी स्कीमों के जरिए जमा किए गए पैसों का गलत इस्तेमाल होने से रोकेगी। साथ ही ऐसी स्कीम चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को भी तेज करेगी। इसके अलावा सेबी का इरादा है कि वो फर्जी स्कीम चलाने वाली कंपनियों के प्रोमोटरों के खिलाफ की गई कार्रवाई का जमकर प्रचार करेगी। इससे लोगों को ऐसी स्कीम के बारे में जानकारी मिल सके।

चिट फंड और बडे-बडे वादे करने वाली रियल एस्टेट कंपनियां लंबे समय से ग्राहकों को धोखा देती रही हैं। कमजोर नियमों की वजह से ये कंपनियां हर बार बच जाती है। लेकिन सरकार अब इन कंपनियों पर सख्त कार्रवाई करना चाहती है

Read more »

Sunday, 1 April 2012

E-commercials Group of companies Invites you to be part of our family



sabhar the bhaskar
MLM की दुनिया में एक और नया कदम लेकर आयी है WWW.Ecommercials.biz  एक अनोखा कान्सेप्ट जो की mlm की दुनिया में पहली बार आया है. भारतीय कानून से पूर्णतः मान्यता प्राप्त पंजीकृत कंपनी, जो एक मात्र कंपनी न होकर ग्रुप आफ companies है  जिससे आप अपने आर्थिक सत्तर को और बेहतर बना सकते है,  कंपनी एक मजबूत रणनीति के साथ मार्केट में आई है. आज के इस कठिनाई भरे समय में कहा काम करे या किस पर भरोषा करे, यह तय कर पाना काफी मुस्किल है, फिर भी मै आपसे कहना चाहूँगा, कंपनी अपने 6 months successfully complete कर चुकी है , बिना किसी परेशानी के. अगर आप अपना आर्थिक इस्तर सुधारना चाहते है या उसे और बेहतर बनाना चाहते, तो हमारे इस परिवार के साथ हाथ मिलाकर आप ऐसा कर सकते है.
आप को बताना चाहूँगा कंपनी पूर्णतः प्रोडक्ट बेस्ड  है, वर्तमान में कंपनी के 100 से अधिक प्रोडक्ट है, जो की कुछ समय में बढकर 400 से अधिक हो जायंगे. कंपनी अभी से उन सभी पहलु पर ध्यान दे रही है जिसकी वजह से भविष्य में कभी भी कंपनी पर दिक्कत न आए. एक सबसे अच्छी बात बताना चाहूँगा इस कंपनी के बारे में जो आप के विश्वास को और मजबूत करेगी वो ये की कंपनी ने एक बहुत ही बेहतर support system design किया है, जिसकी मदद से आप कंपनी की कोई भी कांफ्रेंस किसी भी सहर में करा सकते है, बिना किसी खर्च के, आप को सिर्फ इतना बतान है की आप सभी कंपनी के ज्वाइन मेम्बेर्स है और आप अपने सहर में कंपनी की कांफ्रेंस या सेमिनार चाहते है., कंपनी खुद ही सारी  व्यवस्था  करेगी, आपके खाने-पिने और पुरे दिनभर की ट्रेनिंग की व्यवस्था. आपको किसी भी प्रकार का खर्च नहीं करना होगा. ये सारी जिम्मेदारी कंपनी का education Unit यानि की 6thsensecreation करता है, आप पर बिना किसी प्रकार के आर्थिक बोझ दिए.  ये तो कंपनी से जुडी कुछ बाते मैंने आपको बताई है, क्या आप ने इस बात पे ध्यान दिया की मैंने इसे ग्रुप ऑफ़ कोम्पनिएस कहा है, आइये मै समझाता हूँ :-

    www.ecommercials.biz ( MD - Goutam Bhatt )  Main website already working
    www.filmibox.com - Online Theater ( MD - Deepam Chawda ) Website in Under Process
    www.kismatbazar.com  ( MD - Gopal Maheshwari )   Already Working         
    www.6thsensecreation .com ( MD - Dr K D Shukla )  Website in Under Process 
    www.sastaproperty.com ( MD - Taresh Karde ) Website in Under Process
    

आइये अब बिसनेस प्लान की बात करते है :- मैंने आपसे कहा है कंपनी पुर्णतः प्रोडक्ट बेस है
जोइनिंग रासी 15500 रूपये ( अगर आप विथ प्रोडक्ट ज्वाइन करना चाहते है)   
                                              या
जोइनिंग रासी 11000 रूपये ( अगर आप प्रोडक्ट को एडवांस में बुक कर प्रोडक्ट बाद में लेना चाहते है)
आइये विस्तार में समझे :- किसी भी व्यक्ति को 15500 रूपये की रासी अधिक लगती है इसलिए कंपनी ने आपको ये सुविधा दी है  की आप प्रोडक्ट की बुकिंग कर प्रोडक्ट 1 साल के भीतर कभी भी ले सकते है. जिससे आप पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े.
आइये 11000 रूपये के प्लान को विस्तार में समझे :-
पंजीयन राशी - 1000 रूपये
टॉप-अप राशी - 10000 रूपये
10000 रूपये के साथ मिलने वाली सुविधाए :-

    10 पंजीयन पिंस बिलकुल मुफ्त. ( प्रत्येक पिंस की कीमत 1000 रूपये यानि 10000 रूपये की पिंस फ्री )
    Tour Package of  2 night and 3 days free ( only stay )  
    Product Package of 8 shirts , 1 Tie , 1 बेल्ट, 1 wallet, 1 energy pendent ( जिसकी कीमत है 14500 जिसमे से आपकी टॉप-अप राशी 10000 काटकर ये प्रोडक्ट आपको 4500 में दिया जायेगा ) बकाया राशी 4500 रूपये आप नगद देकर या कम्पनी की गतिविधियों  में भाग लेकर अपने आर-पी  से देकर, 21 दिन के भीतर ये प्रोडक्ट प्राप्त कर सकते है, जिसका बुकिंग राशी आप पहले ही दे चुके  है. सुचना :- दुसरे प्रोडक्ट पैकेज अप्रैल 2012 में जल्द ही उपलब्ध होंगे, जिसकी कीमत 11000 से कम और ज्यादा भी होगी, जिसे आप अपनी मर्जी से ले सकेंगे  
    10000 रूपये online theater ticket free for filmibox.com
    1 day full training free by 6thsensecreation ( Company educational unit )
     ऊपर दिए सारे विकल्प आपको कंपनी से मुफ्त प्राप्त होते है.

Income Plan

    Ad income ( 500 रूपये प्रति Ad )
    Direct Sponsor Income 10 %
    Pair Income 10 %

सबसे खास बात अगर आप बिसनेस को आगे बढ़ाते है और एक व्यक्ति अपने लेफ्ट और एक व्यक्ति अपने राईट में स्पोंसर करते है, तो आपके ad की कीमत बढकर 1000 रूपये हो जाती है, जिससे आपकी income 4000 रूपये month हो जाती है. (ध्यान रहे आप कंपनी में व्यक्ति नहीं जोड़ रहे, आप कंपनी के प्रोडक्ट की बिक्री करवा रहे है, इसलिए आपकी income में वृद्धि हो रही है, क्योंकि कंपनी पुर्णतः प्रोडक्ट बेस है ) 
सबसे खास बात यह है की आप की जो जोइनिंग रासी है, वही आपकी पर डे की केपिंग है, पर उस से खास बात यह है की आप अपनी केपिंग 100000 प्रति दिन तक बड़ा सकते है, अपनी ID को 10 बार टॉप-अप करके. (यानि 10 बार कंपनी का प्रोडक्ट खरीद कर अपनी मर्ज़ी से )
Note   :-  Ad Income bank request date is 11th of every month .
               Binary Income bank request date is 7, 14 , 21 and 28 of every month .    

और अधीक जानकारी के लिए संपर्क करे :- 

 sahil 
ईमेल -      sahilkanpur05@gmail.com
मोबाइल - 9369282459          

Read more »

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers