Saturday, 10 November 2012

सावधान! स्त्री हो या पुरुष, दीपावली के दिन नहीं करें ये 7 काम

सावधान! स्त्री हो या पुरुष, दीपावली के दिन नहीं करें ये 7 काम
source dainik bhaskar 
अक्सर लोगों को ये शिकायत होती है कि भगवान उनकी नहीं सुनता। बहुत पूजा-पाठ और व्रत-उपवास करने के बाद भी घर में बरकत नहीं रहती। पैसा आता है और खर्च हो जाता है, घर में टिकता नहीं है। वास्तव में सिर्फ पूजा-पाठ या व्रत-उपवास से भगवान कभी खुश नहीं होता। भगवान की कृपा पाने के लिए शांति की आवश्यकता होती है।
हम रोजमर्रा के कामों में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिससे हमारे आसपास, हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता रहता है। इस नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर, परिवार और हमारे भीतर अशांति होने लगती है। अशांति होने के कारण लक्ष्मी घर में नहीं टिकती।
क्या आप सालभर बहुत सारा पैसा कमाना चाहते हैं? क्या आप महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं? अगर आप चाहते हैं कि लक्ष्मी आपके घर में हमेशा निवास करें तो कुछ ऐसे काम हैं जिनसे हमें बचना चाहिए, खासतौर पर दीपावली पर। तो यहां बताए गए 7 काम दीपावली के दिन न करें-

Read more »

PHOTOS: ब्राज़ील की धरती पर गोताखोर ने देखा 'सचमुच' का ऐनाकोंडा

PHOTOS: ब्राज़ील की धरती पर गोताखोर ने देखा 'सचमुच' का ऐनाकोंडा

source dainik bhaskar 
वह बस कुछ ही दूरी पर कुंडली मार कर बैठा था, मुझे नहीं पता था कि वहां कुछ है. ये कहना है गोताखोर फ्रेंको बंफी (53 वर्षीय) का. उन्होंने ब्राज़ील में माटो ग्रेसो की यात्रा के दौरान 26 फुट (8 मीटर) लंबा ऐनाकोंडा देखा. यह बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म 'ऐनाकोंडा' जैसा दिख रहा था. 
 
डेलीमेल पर प्रकाशित खबर के अनुसार,  बहादुर गोताखोर बंफी ने बिना देर किए इस भारी-भरकम और डरावने जानवर की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया. 
 
दो बच्चों के पिता बंफी का कहना है कि उसने 10 दिन की यात्रा के दौरान 6 अलग-अलग तरीके के मादा ऐनाकोंडा देखें. माटो ग्रेसो की खूबसूरती हर साल हजारों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है.  
 
उनका कहना है कि यहां के सांप आपको देखने में डरावने लग सकते हैं, अगर आप इनकी इज्जत करेंगे तो आप इन्हें समझने लगेंगे. 
 
हालांकि उन्होंने कभी भी इतने पास से इतना बड़ा अजगर नहीं देखा, फिर देखने के बाद उनसे रहा नहीं गया.  
 

Read more »

BIGG BOSS की REALITY पर सवाल, बाहर हुए सिद्धू?


BIGG BOSS की REALITY पर सवाल, बाहर हुए सिद्धू?source dainik bhaskar 
मुंबई.
 नवजोत सिंह सिद्धू रियलिटी शो 'बिग बॉस' से बाहर आ गए हैं? वह भी तय प्रक्रिया पूरी किए बिना! उन्‍हें भाजपा के बुलावे पर शो छोड़ना पड़ा है? अगर ऐसा है तो क्‍या 'बिग बॉस' के रियलिटी शो होने का दावा 'फेक' है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि शुक्रवार को प्रसारित शो में जो प्रोमो दिखाया गया, उससे सिद्धू के बाहर निकलने के संकेत मिल रहे हैं। सिद्धू विदाई लेते दिखाए गए। अभी कुछ ही दिन पहले सिद्धू की पत्‍नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि भाजपा चाहती है कि सिद्धू गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए आएं। उन्‍होंने यह भी बताया था कि एक-दो दिन में सिद्धू शो से बाहर आ जाएंगे। हालांकि भाजपा इस बात से इनकार कर रही है कि पार्टी की ओर से सिद्धू को शो से बुलाने के लिए कहा गया है। 
लेकिन चैनल ने सिद्धू की पत्‍नी की तरफ से किए गए अनुरोध (पति को बाहर भेजने) की पुष्टि की और कहा कि पार्टी में अपनी जिम्‍मेदारियों के चलते सिद्धू को शो से बाहर जाना पड़ रहा है।
 
लेकिन रियलिटी शो से यदि किसी प्रतिभागी को इस तरह बाहर आना पड़े तो फिर शो के 'रियल' होने के दावों पर सवाल जरूर खड़े होते हैं? वैसे, शो से बाहर आने की प्रक्रिया के तहत घर के लोग अपने बीच में से प्रतिभागियों को नॉमिनेट करते हैं। सर्वाधिक नॉमिनेशन और जनता के एसएमएस के आधार पर अंतिम रूप से प्रतियोगी को बाहर किया जाता है। इस सप्‍ताह संपत पाल (देखें पूल में नहाती संपत को) घर से बाहर हुई हैं।
 
भाजपा इस मसले पर खुलकर नहीं बोल रही है। बीजेपी प्रवक्‍ता प्रकाश जावड़ेकर ने हैरानी जताते हुए कहा कि पार्टी सिद्धू को क्‍यों टीवी शो से बाहर आने के लिए कहेगी? उन्‍होंने यह भी कहा कि यह पार्टी के लिए अहम मसला नहीं है।
 
माना जा रहा है कि सिद्धू को एकाएक शो से निकालने के पीछे उनकी पार्टी भाजपा का हाथ है जो शो में अपने सांसद की खराब होती इमेज से नाखुश थी। सिद्धू ने हाल में शो के दौरान अपने क्रिकेट कॅरियर से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। इसके अलावा शो की एक प्रतिभागी सपना भावनानी से सिद्धू की बढ़ती करीबी भी पार्टी को अच्‍छी नहीं लगी।
 
सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर ने शो का प्रसारण करने वाले चैनल से अपील की कि वह सिद्धू को शो से बाहर कर दें ताकि वो गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार कर सकें। सिद्धू की गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी से करीबी बताई जाती है। ऐसे में मोदी चाहते हैं कि सिद्धू चुनाव में उनके लिए प्रचार करें।

Read more »

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers