Saturday, 26 May 2012

महिला चरित्रहीन है तो भी नहीं कर सकते उसका बलात्‍कार: सुप्रीम कोर्ट

sarfaraz ahmad
dainik bhaskar news

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोई महिला अगर कमजोर चरित्र की भी है तब भी उसके साथ दुष्कर्म की इजाजत नहीं दी जा सकती। जस्टिस बीएस चौहान व दीपक मिश्र की बेंच ने दुष्कर्म के मामले की सुनवाई करते हुए यह व्यवस्था दी।   
चिराग दिल्ली के रहने वाले नरेंद्र कुमार नामक व्यक्ति को उसके पड़ोसी की पत्नी से दुष्कर्म का दोषी माना गया था। इस आरोप में उसे सात साल की सजा दी गई थी। घटना 1999 में हुई थी। अपने बचाव में उसने तर्क दिया था कि महिला कमजोर चरित्र की थी। उसके साथ कई युवकों के संबंध थे। इस तर्क को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा, 'भले ही इसके सबूत हों कि महिला लोगों से शारीरिक संबंध बनाने की आदी है। फिर भी उसे यह तय करने का पूरा अधिकार है कि वह किस के साथ संबंध बनाए, किसके साथ नहीं। वह कोई कमजोर शिकार नहीं कि उसके साथ कोई भी दुराचार कर ले।'  
हालांकि इस व्यवस्था के बावजूद शीर्ष अदालत ने नरेंद्र को आरोप मुक्त कर दिया। इसका आधार यह बताया कि पीडि़त महिला का बयान बहुत कमजोर है। उस पर यकीन नहीं किया जा सकता। 

Read more »

सहेली पर किया भरोसा, उसी ने ही लुटवा दी आबरू

anand yadav
bhaskar news
बठिंडा/गोनियानागांव की एक महिला द्वारा धोखे से दूसरी महिला से दुष्कर्म करवाने के आरोप में थाना नेहियावाला पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। महिला ने बताया कि बलाहड़ महमा की राजू कौर 15 दिन पहले उसे गोनियाना में घरेलू सामान दिलाने के बहाने लेकर आई थी। वह उसे एक गोदाम में ले गई। वहां एक महिला बच्चे सहित मौजूद थी।
 
वह उनके लिए कुछ ठंडा लाने के बहाने चली गई। वहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह बताया और मोबाइल नंबर देकर चला गया। इसके बाद राजू ने उसे मुंह बंद रखने को कहा। जसपाल उसे फोन कर तंग करने लगा और उसने सारी बात अपनी सास को बता दी।

Read more »

मंदीप का कहर, 2 रन पर आउट हुई पूरी टीम

Salman 
source dainik bhaskar

चंडीगढ़.क्रिकेट के मैदान में कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। 
लेकिन, कोई टीम महज 2 रन पर ही पवेलियन लौट जाए, यह सुनने में अजीब जरूर लगेगा। यह हुआ मानसा में आयोजित पंजाब इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 टूर्नामेंट में। बेशक यह प्रथम श्रेणी का मैच नहीं था, लेकिन, इसका स्तर इसलिए कम नहीं आंका जा सकता, क्योंकि यह बीसीसीआई की यूनिट पीसीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का हिस्सा था। 
मानसा के लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मनदीप सिंह की फिरकी में फिरोजपुर की टीम ऐसी उलझी कि 2 रन पर ही ढेर हो गई। यही नहीं, मनदीप ने इस पारी में 2 हैट्रिक लगाकर अपना नाम भी रिकॉर्डस की सूची में दर्ज करा लिया। मैच में मनदीप ने कुल 14 विकेट लिए। मानसा टीम 153 रन पर आउट हुई। फिरोजपुर की टीम पहली पारी में 8.1 ओवर में 2 रन पर सिमट गई।
इससे पहले 6 रन था रिकॉर्ड
किसी भी स्तर के मैचों में रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो 1810 में इंग्लैंड और बीएस के बीच मैच में बीएस की टीम दूसरी पारी में 6 रन पर सिमट गई थी। जबकि, एक ही मैच में डबल हैट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर जोगिंदर सिंह राव थे। 1963- 64 में फस्र्ट क्लास मैच में राव ने एक ही पारी में लगातार 6 विकेट लिए थे।
4 मैचों में 57 विकेट
समाना के पास अतना कलां गांव के मनदीप सिंह 3 साल पहले मानसा डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन से जुड़े थे। मानसा एसोसिएसन के सचिव और कोच जगमोहन सिंह ने बताया कि 3 साल पहले मनदीप गांव की टीम से एक लोकल टूर्नामेंट में आए थे। यहां से उन्हें चुन लिया गया। पिछले साल मानसा की तरफ से खेलते हुए मनदीप ने 4 मैचों में 57 विकेट लिए थे।

Read more »

फिक्‍स था धोनी-सहवाग का मुकाबला? इन 3 कारणों से गहराया शक

salman khan 
dainik bhaskar

चेन्नई. आईपीएल-5 विवादों से घिरा रहा है। इनमें अधिकतर विवाद मैदान के बाहर के रहे हैं। शुक्रवार को मैदान के भीतर भी चौंकाने वाले फैसले हुए। इससे टी-२० लीग में फिक्सिंग जैसे संदेह और गहरा गए हैं।   
 
दिल्ली ने शुक्रवार को चेन्नई के खिलाफ मैच में मोर्ने मोर्केल की जगह सन्नी गुप्ता को एकादश में लिया। तेज गेंदबाज मोर्केल अब तक २५ विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। सन्नी ने पहले आईपीएल मैच में ४७ रन दिए।  
 
कौन हैं सन्नी : सन्नी ने प्रथम श्रेणी कॅरिअर 2003 में झारखंड की ओर से शुरू किया। सन्नी ने नौ साल में सिर्फ 28 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।  
 
और भी चौंकाने वाले फैसले : दिल्ली के कप्तान सहवाग तीसरे नंबर पर आए और सिर्फ एक रन बना सके। उन्होंने टूर्नामेंट में पहली बार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में 21 रन लुटाए।  
 
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की, जबकि उसकी ताकत बल्लेबाजी है। मैच के ऐसे कई निर्णय क्रिकेटप्रेमियों को चौंकाते रहे।   इन सबके बीच गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स पर 86 रन की जीत दर्ज करते हुए आईपीएल-5 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम की जीत के हीरो ओपनर मुरली विजय रहे, जिन्होंने 58 गेंदों पर 113 रन बनाए। चेन्नई ने 5/222 रन बनाने के बाद दिल्ली की पारी 16.5 ओवर में 136 रन पर समेट डाली ।  
 
रविवार के फाइनल में चेन्नई का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। ओपनर विजय और माइक हसी (22) ने 49 गेंदों पर 68 रन जोड़े। हसी के आउट होने के बाद विजय ने सुरेश रैना (27) के साथ 69 और धोनी (23) के साथ 36 रन जोड़े। विजय ने 51 गेंदों पर शतक पूरा किया। चेन्नई ने अंतिम 17 गेंदों पर 39 रन बनाए। इनमें से 33 रन ब्रावो के नाम रहे।   
 
विजय अब उन बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जो आईपीएल में दो शतक जमा चुके हैं। गिलक्रिस्ट और वार्नर भी ऐसा कर चुके हैं। क्रिस गेल के नाम सर्वाधिक तीन शतक हैं।  
 
टूर्नामेंट का टॉप स्कोर : चेन्नई के 222 रन टूर्नामेंट में किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर है।पिछला रिकॉर्ड बेंगलूर के नाम था, जिसने दिल्ली के खिलाफ 1/215 रन बनाए थे। आईपीएल इतिहास में सर्वोच्च टीम स्कोर 246/5 चेन्नई के ही नाम है। उसने 2010 में ये रन राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध बनाए थे।

Read more »

Friday, 25 May 2012

श्री युनिमैक्स प्रमोटर्स के मेगा सेमिनार में राज काले का आगमन

M SALMAN KHAN 


बेरोजगारों को रोजगार देने और उनके सपनो को साकार करन के उद्देश के लिए कानपूर की आग्रहनि कंपनी  युनिमैक्स प्रोमोटर्स एंड डेवलोपर्स लिमिटेड ने आगामी २७ मई २०१२  को कानपूर में अपने मेगा सेमिनार में ज़बरदस्त मोटिवेशन के लिए जाने माने मोटिवेशनल ट्रेनर व स्पीकर राज मोहन काले को आमंत्रित किया है तीस वर्षों का अनुभव रखने वाले श्री राज मोहन काले लगभग दस वर्षों के बाद कानपूर आएंगे ये पहला  मौका होगा जब किसी कानपूर बेस कंपनी के लिए राज काले कानपूर अ रहे है उक्त जानकारी कम्पनी के मैनेजिंग डारेक्टर श्री लाल सिंह दी

Read more »

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers