Saturday, 17 March 2012

सीरियल में दिखाए गए इस लवमेकिंग सीन में कुछ भी अश्लील नहीं'

AMIT SRIVASTAVA
Source: bhaskar network 


गुजरे ज़माने के मशहूर स्टार जितेंद्र ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में दिखाए गए इंटिमेट सीन को सही ठहराया है| 12 मार्च को टेलीकास्ट हुए इस सीरियल के एपिसोड में 20 मिनट का सेक्सी सीन दिखाया गया था जिसकी काफी आलोचना की जा रही है| 



लोगों का मानना है कि टेलीविजन पर इस तरह के सींस दिखाया जाना बिलकुल सही नहीं है| मगर जितेंद्र का इस मामले में कहना कुछ और ही है| उन्होंने कहा राम कपूर और साक्षी तंवर पर फिल्माए गए इस सुहागरात सीन में कुछ भी अश्लील नहीं है, मैं इसे बिलकुल सही मानता हूं| इस सीन पर जो बेवजह बवाल मचाया जा रहा है वो बहुत ही छोटी मानसिकता का प्रमाण है| 



जितेंद्र इस सीरियल की निर्माता एकता कपूर के पिता हैं| एकता के भाई तुषार ने भी इस सीन के चलते आलोचना झेल रही अपनी बहन का बचाव किया है और कहा है कि टेलीविजन पर कुछ बंधनों को तोड़ना बहुत ही जरूरी है|मुझे नहीं लगता लोगों को साफ़ सुथरे सीरियल्स अच्छे लगते हैं क्योंकि अब तो इनपर भी अंगुली उठने लगी है| समीक्षक कभी भी खुश नहीं रह सकते और जो लोगों को पसंद आये हमें उसकी तारीफ करनी चाहिए| 

0 comments:

Post a Comment

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers