Saturday, 26 May 2012

फिक्‍स था धोनी-सहवाग का मुकाबला? इन 3 कारणों से गहराया शक

salman khan 
dainik bhaskar

चेन्नई. आईपीएल-5 विवादों से घिरा रहा है। इनमें अधिकतर विवाद मैदान के बाहर के रहे हैं। शुक्रवार को मैदान के भीतर भी चौंकाने वाले फैसले हुए। इससे टी-२० लीग में फिक्सिंग जैसे संदेह और गहरा गए हैं।   
 
दिल्ली ने शुक्रवार को चेन्नई के खिलाफ मैच में मोर्ने मोर्केल की जगह सन्नी गुप्ता को एकादश में लिया। तेज गेंदबाज मोर्केल अब तक २५ विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। सन्नी ने पहले आईपीएल मैच में ४७ रन दिए।  
 
कौन हैं सन्नी : सन्नी ने प्रथम श्रेणी कॅरिअर 2003 में झारखंड की ओर से शुरू किया। सन्नी ने नौ साल में सिर्फ 28 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।  
 
और भी चौंकाने वाले फैसले : दिल्ली के कप्तान सहवाग तीसरे नंबर पर आए और सिर्फ एक रन बना सके। उन्होंने टूर्नामेंट में पहली बार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर में 21 रन लुटाए।  
 
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की, जबकि उसकी ताकत बल्लेबाजी है। मैच के ऐसे कई निर्णय क्रिकेटप्रेमियों को चौंकाते रहे।   इन सबके बीच गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स पर 86 रन की जीत दर्ज करते हुए आईपीएल-5 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम की जीत के हीरो ओपनर मुरली विजय रहे, जिन्होंने 58 गेंदों पर 113 रन बनाए। चेन्नई ने 5/222 रन बनाने के बाद दिल्ली की पारी 16.5 ओवर में 136 रन पर समेट डाली ।  
 
रविवार के फाइनल में चेन्नई का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। ओपनर विजय और माइक हसी (22) ने 49 गेंदों पर 68 रन जोड़े। हसी के आउट होने के बाद विजय ने सुरेश रैना (27) के साथ 69 और धोनी (23) के साथ 36 रन जोड़े। विजय ने 51 गेंदों पर शतक पूरा किया। चेन्नई ने अंतिम 17 गेंदों पर 39 रन बनाए। इनमें से 33 रन ब्रावो के नाम रहे।   
 
विजय अब उन बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जो आईपीएल में दो शतक जमा चुके हैं। गिलक्रिस्ट और वार्नर भी ऐसा कर चुके हैं। क्रिस गेल के नाम सर्वाधिक तीन शतक हैं।  
 
टूर्नामेंट का टॉप स्कोर : चेन्नई के 222 रन टूर्नामेंट में किसी भी टीम का सर्वोच्च स्कोर है।पिछला रिकॉर्ड बेंगलूर के नाम था, जिसने दिल्ली के खिलाफ 1/215 रन बनाए थे। आईपीएल इतिहास में सर्वोच्च टीम स्कोर 246/5 चेन्नई के ही नाम है। उसने 2010 में ये रन राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध बनाए थे।

0 comments:

Post a Comment

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers