source dainik bhaskar
वह बस कुछ ही दूरी पर कुंडली मार कर बैठा था, मुझे नहीं पता था कि वहां कुछ है. ये कहना है गोताखोर फ्रेंको बंफी (53 वर्षीय) का. उन्होंने ब्राज़ील में माटो ग्रेसो की यात्रा के दौरान 26 फुट (8 मीटर) लंबा ऐनाकोंडा देखा. यह बिल्कुल हॉलीवुड फिल्म 'ऐनाकोंडा' जैसा दिख रहा था.
डेलीमेल पर प्रकाशित खबर के अनुसार, बहादुर गोताखोर बंफी ने बिना देर किए इस भारी-भरकम और डरावने जानवर की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया.
दो बच्चों के पिता बंफी का कहना है कि उसने 10 दिन की यात्रा के दौरान 6 अलग-अलग तरीके के मादा ऐनाकोंडा देखें. माटो ग्रेसो की खूबसूरती हर साल हजारों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है.
उनका कहना है कि यहां के सांप आपको देखने में डरावने लग सकते हैं, अगर आप इनकी इज्जत करेंगे तो आप इन्हें समझने लगेंगे.
हालांकि उन्होंने कभी भी इतने पास से इतना बड़ा अजगर नहीं देखा, फिर देखने के बाद उनसे रहा नहीं गया.
0 comments:
Post a Comment