Saturday, 16 February 2013

अक्षय कुमार ने रचा इतिहास, फिल्‍मों ने कमाए 2000 करोड़


source by dainikbhaskar.com

अक्षय कुमार ने रचा इतिहास, फिल्‍मों ने कमाए 2000 करोड़
नई दिल्‍ली. बॉलीवुड स्‍टार अक्षय कुमार की फिल्‍मों ने कमाई के मामले में इतिहास रचा है। अक्षय इंडियन सिनेमा के पहले ऐसे ऐक्‍टर बन गए हैं जिनकी फिल्‍मों की कमाई 2000 करोड़ रुपये हो गई है। सोशल मीडिया पर भी इस बारे में खूब गहमागहमी है। माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर शनिवार दोपहर से #Akshay2000Crore टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।
बॉलीवुड स्‍टार ने ट्विटर के जरिये अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। अक्षय ने अपने फैंस की तरफ मुखातिब होते हुए लिखा है, 'अपनी जिंदगी में आप सभी को पाकर धन्‍य हो गया हूं। खास तौर पर मेरे फैंस क्‍लब का शुक्रिया जिसने मुझे सपोर्ट किया। आप सभी की वजह से ही #Akshay2000crore टैग कामयाब हो सका।'
अक्षय कुमार भारतीय सिनेमा के इतिहास में एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जिन्‍होंने तीन बार एक साल में चार-चा‍र हिट फिल्‍में दी हैं। उनकी कुछ हिट फिल्‍मों में खिलाड़ी 786, ओह माई गॉड, राउडी राठौड़, हाउसफुल, हाउसफुल 2, सिंह इज किंग, नमस्‍ते लंदन, हमको दीवाना कर गए, ऐतराज, अजनबी, ये दिल्‍लगी, खिलाड़ी शामिल हैं। अक्षय ने 'खिलाड़ी' सीरीज की आठ फिल्‍में की हैं। हाल में आई 'स्‍पेशल 26' में अक्षय कुमार ने फर्जी सीबीआई अफसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अब तक 25 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

0 comments:

Post a Comment

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers