Saturday, 16 February 2013

दिल्ली: सेना के विस्फोटक भरे बक्से मिलने से सनसनी


source ibn khabar 
नई दिल्ली। दिल्ली के नारायणा में स्टेशन के पास सेना के विस्फोटक मिले है। ये विस्फोटक रेलवे ट्रैक से 15 फीट की दूरी पर मिले हैं, बताया जा रहा है कि इस विस्फोट पर एक राहगीर की नजर पड़ी उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को संदिग्ध हालात में तीन बक्से पड़े मिले है, बक्से मिलने की खबर पुलिस ने सेना को भी दी जिसके बाद सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है और स्थानीय पुलिस की सहायता से इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी भी मौके पर सेना तैनात है। फिलहाल विस्फोटकों को रेत की बोरियों से ढक दिया गया है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि विस्फोटक यहां कैसे आया। पुलिस को शक है कि विस्फोटक से भरे ये बक्से किसी मकसद से रखे गए हैं। सेना को भी इस बात की खबर नहीं हैं। हांलाकि सेना के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के विस्फोटक अगर ट्रेन से भेजे जाते हैं तो उसकी जिम्मेदारी रेलवे की होती है।दिल्ली: सेना के विस्फोटक भरे बक्से मिलने से सनसनी

0 comments:

Post a Comment

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers