Thursday, 9 February 2012

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जेल भेजें


M SALMAN KHAN 
SOURCE DAINIK JAGRAN
नवाबगंज, अंप्र : स्थानीय पक्षी बिहार में मोहान विधानसभा के पर्यवेक्षक संदीप भटनागर ने हसनगंज उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक व सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव कराने की रणनीति पर चर्चा की व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही किसी भी नेता के दबाव में न आने की बात कही।
उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया जाये। उन्होंने मोहान विधानसभा के सभी अतिसंवेदनशील व संवेदनशील बूथों की चर्चा की। साथ ही कहां पर पीएसी बटालियन रहेगी और बूथों पर किससे मतदाता भय खाते हैं उस पर भी विस्तार से जानकारी ली।
थानाध्यक्षों ने क्षेत्र के दर्जनों नामों को गिनाये और उनसे मतदाताओं को भयभीत होने की बात कही। जिस पर पर्यवेक्षक काफी नाराज हुए और कहा कि क्षेत्र में किसी से भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है जो भी चुनाव प्रक्रिया में बाधा पहुंचाये, उसे जेल भेजा जाये। श्री भटनागर ने बताया कि हर बूथ पर केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में दौरा कर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान कराने का भरोसा दिलाने के निर्देश दिये।

0 comments:

Post a Comment

JANTA TV

Watch live streaming video from jantatv at livestream.com

Famous Posts

Followers