AYAZ FAROOQUI
Source: DAINIK BHASKAR
प्रलय के संबंध में की गई भविष्यवाणियों के अनुसार दिसंबर 2012 में दुनिया का विनाश हो जाएगा। जैसे-जैसे समय निकल रहा है कई लोगों को दुनिया खत्म होने का डर सता रहा है। सभी धर्मों में दुनिया खत्म होने की अलग-अलग व्याख्या की गई है लेकिन इन व्याख्याओं के अनुसार दुनिया का विनाश तय है। पूर्व में 21 मई 2011 को दुनिया का विनाश होने की बात कही जा रही थी लेकिन यह भविष्यवाणी असत्य साबित हो गई। अब 21 दिसंबर 2012 के संबंध में ऐसी ही भविष्यवाणियां की जाने लगी हैं।
हिंदू धर्म के अनुसार कलयुग की समाप्ति के बाद प्रलय आएगा, जब पूरी दुनिया का विनाश हो जाएगा। दुनिया के अंत के संबंध में समय-समय पर कई प्रकार की भविष्यवाणियां होती रही हैं। हजारों साल पहले बनाए माया कैलेंडर में 21 दिसंबर 2012 के बाद की तारीख नहीं दी गई हैं, इसका अर्थ यही समझा जा रहा है कि इस दिन दुनिया पर विनाश का खतरा मंडरा सकता है।
साउथ ईस्ट मेक्सिको की माया सभ्यता ने धरती के विनाश के दिन की घोषणा की है। माया कैलेंडर द्वारा प्रलय के लिए 21 दिसंबर 2012 का दिन घोषित किया गया है। 21 मई 2011 गुजरने के बाद अब इंतजार है 21 दिसंबर 2012 का। माया कैलेंडर भी कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी कर रहा है। इस कैलेंडर में 21 दिसंबर 2012 के बाद की तिथि का वर्णन नहीं है। इस अर्थ यही समझा जा रहा है कि 21 दिसंबर 2012 के बाद दुनिया समाप्त हो जाएगी। माया कैलेंडर के मुताबिक 21 दिसंबर 2012 में एक ग्रह पृथ्वी से टकराएगा, जिससे सारी धरती खत्म हो जाएगी। करीब 250 से 900 ईसा पूर्व माया नामक एक प्राचीन सभ्यता स्थापित थी। ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में इस सभ्यता के अवशेष खोजकर्ताओं को मिले हैं।
अति प्राचीन माया सभ्यता के काल में गणित और खगोल के क्षेत्र उल्लेखनीय विकास हुआ। अपने ज्ञान के आधार पर माया लोगों ने एक कैलेंडर बनाया था। कहा जाता है कि उनके द्वारा बनाया गया कैलेंडर इतना सटीक निकला है कि आज के सुपर कम्प्यूटर भी उसकी गणनाओं में 0.06 तक का ही फर्क निकाल सके और माया कैलेंडर के अनेक आकलन, जिनकी गणना हजारों सालों पहले की गई थी, सही साबित हुए हैं।

0 comments:
Post a Comment