M SALMAN KHAN
SOURCE JAGRAN YAHOO
सफीपुर (उन्नाव), अंप्र : प्रदेश व देश आज भारी संकट के दौर से गुजर रहा है। जिसे कोई नेता नहीं जनता ही बचा सकती है। कांग्रेस व सपा बसपा ने प्रदेश व देश को लूटा और महंगाई भ्रष्टाचार गुण्डाराज की आग में झोंका है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। सबसे बेहतर सरकार भाजपा ने प्रदेश व देश को दी है। भाजपा की सरकार बनते ही सपा व बसपा के सभी भ्रष्ट कद्दावर नेता जेल की सलाखों के पीछे होंगे और केंद्र में सरकार बनते ही विदेशों में जमा काला धन देश में लाकर गरीबों के विकास पर लगाने और ऋण माफ करने व एक फीसदी ब्याज दर पर कृषि ऋण देने तथा बिजली पानी मुफ्त सुविधा होगी किया।
उक्त विचार भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने स्थानीय पशु बाजार में आयोजित चुनाव सभा में व्यक्त की। श्री सिंह को 12 बजे आना था लेकिन वह 3 घंटा विलम्ब से पहुंचे। उन्होंने कहा कि मतदान सोच समझ कर करे। भाजपा प्रत्याशी स्वच्छ छवि का है उसपर कोई उंगली नहीं उठा सकता। सपा शासन की गुंडा गर्दी व मायावती सरकार के भ्रष्टाचार की भी याद दिला भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सपा खाद्यान्न घोटाले की जांच चल रही है। शीघ्र ही सपा नेता जेल में होंगे। भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए बसपा ने तीन सीएमओ की हत्या करवा दी है। मायावती जेल में होंगी। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे के बिना हजारों करोड़ का घोटाला संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बसपा व सपा अपने को जेल जाने से बचाने के लिए भय वश कांग्रेस को समर्थन दिये है। कांग्रेस मंहगाई बढ़ाया है। अटल जी ही थे जिन्होंने छह सालों तक मंहगाई को बांधे रखा। परमाणु परीक्षण कर के विश्व को अपनी ताकत का एहसास कराया। श्री सिंह ने सोनिया व राहुल एवं प्रधानमंत्री को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ढाई लाख करोड़ का भ्रष्टाचार कांग्रेस ने तीन माह में किया। साढ़ चौबीस लाख रुपये काला धन विदेशों में जमा है। उन्होंने इसी के साथ साथ सुथरी छवि के पार्टी प्रत्याशी राधे श्याम रावत को जिताने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता एच.एन. दीक्षित, पूर्व सांसद देवी बक्श सिंह, विपिन गुप्ता, आनंद अवस्थी, रज्जन सिंह, सरोज सिंह, हरिशरण लाला, शिवपूजन पटेल, अखिलेश बाजपेयी, सनद गुप्ता आदि ने भाजपा के राष्ट्रीय नेता का स्वागत किया
0 comments:
Post a Comment