M SALMAN KHAN
SOUCE BY JAGRAN YAHOO
हसनगंज (उन्नाव), अंप्र : राष्ट्रीय लोक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह ने हसनगंज की चुनाव सभा में गुरुवार को पूर्वाह्न आये तो सपा से निकाले जाने का मर्म फूट कर सामने आया। उन्होंने कहा कि सपा में पूरे मन से साथ रहा। मुलायम सिंह ने हमें बड़ी बेइज्जती के निकाल दिया। हमें शोहरत व ओहदे की जरूर नहीं है हम क्षत्रिय रघुवंश की संतान हैं कर्म से रास्ता बना लेते हैं।
श्री सिंह हेलीकॉप्टर से रामभरोसे सिंह महाविद्यालय में पूर्वाह्न 11.44 बजे आये तो सभास्थल में अफरातफरी मच गयी। दरअसल सभास्थल हैलीपैड के पास होते हुए भी वहां तीन चार सैकड़ा ही लोग उपस्थित दिखे, इनमें भी अधिकांश उड़नखटोला देखने की चाहत संजोये वहां खड़े रहे। इससे मंच पर पहुंचते ही श्री सिंह ने कहा कि महात्मा गौतम बुद्ध पांच लोगों को लेकर निकले थे पर आज बौद्ध धर्म दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। कुशीनगर से श्रीलंका तक उसके धर्मानुरागी हैं।
उन्होंने राजनैतिक संबोधन में कहा कि राहुल गांधी गरीबों का असली दर्द समझ रहे हैं। उन्होंने इसकी प्रशंसा करने के साथ सपा पर निशाना साधा। भाजपा सांप्रदायिक व आरएसएस की पार्टी है इसीलिए इस मोहान क्षेत्र में आरएसएस के एजेंट को प्रत्याशी बनाया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की प्रत्याशी चंद्रपाल के लिए आये हैं सरकार में शामिल हुआ तो अधिवक्ताओं, किसानों, बेरोजगारों, छात्रों आदि को आर्थिक मदद की व्यवस्था करूंगा।
इस मौके पर सांसद जयाप्रदा ने कहा कि सपा शासनकाल में ही मेरे ऊपर ईंट-पत्थर चले जब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से बताया तो कहा यह आपका मामला है। प्रदेश का मुखिया जब महिलाओं के ऊपर अत्याचार पर लाचार होगा तो हमारी जनता की कौन सुरक्षा करेगा? उन्होंने पानी, बिजली, खाद से पीड़ित किसानों का दर्द उजागर किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता सभा के नेता कमल द्विवेदी बाबा, अशोक सिंह गुड्डू, मो. हारिश किदवई, कुलदीप शुक्ल, संतराम यादव सहित सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 comments:
Post a Comment